पहलगाम हमले को बताया राजनीतिक षड्यंत्र , सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेष्ठा झा विवादों में
News Image

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। सरकार और विपक्ष इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

इस बीच, श्रेष्ठा झा नामक एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर इस हमले को राजनीतिक योजना और भारत सरकार की प्लानिंग बता रही हैं। वह लगातार पाकिस्तान के बचाव में वीडियो, स्टेटस स्टोरी और पोस्ट कर रही हैं।

श्रेष्ठा झा के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 10 हजार फॉलोअर हैं। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उसने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उसने दावा किया कि इस हमले में मुस्लिम-हिन्दू वाला कोई एंगल नहीं है। उसने आतंकियों के हिन्दू नाम पूछ कर मारने की घटना को झुठलाने की कोशिश की और कहा कि इससे नफरत फैलती है।

जब लोगों ने उसे सबूत दिखाए तो भी वह नहीं मानी। उसने कहा कि मुस्लिम आतंकियों को लेकर कोई भी प्रश्न ना पूछा जाए और अब पूरा फोकस सरकार के ऊपर रखा जाए। उसने इस दौरान और भी कई आपत्तिजनक बातें कही।

श्रेष्ठा झा ने दावा किया कि हमले के बाद जिन इस्लामी आतंकियों की फोटो घुमाई जा रही हैं, वे फर्जी हैं और उन्होंने हमला किया ही नहीं था। उसने एक पाकिस्तानी का फर्जी वीडियो भी डाला, जिसमे वह खुद के भारतीय सैनिक होने का दावा कर रहा था। बाद में उसने अपनी रील से यह क्लिप हटा दी।

उसकी यह सारी करतूतें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उसने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में पहलगाम के आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह सारी बातें बाद में सामने आएँगी लेकिन तब तक देर हो चुकी होगी।

श्रेष्ठा झा ने कहा कि पहलगाम हमला पूरा राजनीतिक प्लान है। अब उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की माँग चल रही है। उसका अकाउंट बैन करने और उसके फर्जी दावों को लेकर कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है।

उसकी सारी करतूतें सामने आने के बाद भी वह माफ़ी माँगने के बजाय लोगों को ही दोषी ठहरा रही है। हालाँकि, उसने अपने कृत्यों को लेकर ना ही कोई माफ़ी माँगी है और ना पुराने वीडियो हटाए हैं। उसका यह रवैया तब है जब इस हमले में हिन्दू चुन-चुन कर मारे गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिद्धारमैया बोल रहे पाकिस्तान की भाषा, युद्ध वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार

Story 1

कोई हमें ही उड़ा देगा : आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रक्षा मंत्री को सलाह, बोले - हमसे लो मदद

Story 1

करुण नायर के विकेट पर बवाल: धोनी के दोस्त ने कोहली पर कसा तंज, कहा - आज तो बहुत खुश होंगे!

Story 1

गुरु नानक के वेश में आमिर खान: बीजेपी का गुस्सा, तत्काल कार्रवाई की मांग!

Story 1

आतंकी हमले के बाद भी पहलगाम में पर्यटकों का तांता, सुनिए इन पर्यटकों के हौसले भरे बयान

Story 1

कंगाल पाकिस्तान की चीन से गुहार: क्या लोन के जाल में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?

Story 1

गुम है किसी के प्यार में: भाविका शर्मा का आईपीएस अवतार, सवी बनकर मचाएंगी धमाल!

Story 1

मयंक यादव की रफ्तार के आगे हिटमैन रोहित शर्मा हुए पस्त

Story 1

पाकिस्तान धरती पर नहीं बचेगा: निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

Story 1

पहलगाम हमले पर विवाद: नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह का आरोप, क्या होगी गिरफ्तारी?