केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को राहत दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि करने की घोषणा की है।
इस वृद्धि के साथ, राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 55% हो गया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी। जुलाई से मार्च तक के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 महीने के एरियर का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 के बीच 5 समान किश्तों में किया जाएगा।
पिछली बार मोहन सरकार ने नवबंर में 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया था, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया था। नई दरें जनवरी 2024 से लागू की गई थी, ऐसे में जुलाई 2024 और जनवरी 2025 की डीए की 2 किस्तें बाकी थी , ऐसे में अब मोहन सरकार ने दोनों किस्तों को मिलाकर 5% डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद राज्य कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 55% हो गया है।
गौरतलब है कि पिछली बार महंगाई भत्ता नवंबर में बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया था। अब इस नई वृद्धि के साथ, राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा।
मध्यप्रदेश शासन के सभी शासकीय कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) दिये जाने की घोषणा करता हूं। pic.twitter.com/Ymbv4n104l
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 27, 2025
कश्मीर पर ट्रंप का दावा: भारत-पाक 1000 साल से लड़ रहे हैं!
मैंने जो भी कहा वह 100% प्रामाणिक : असम CM सरमा ने आरोपों पर दिया करारा जवाब
परमाणु हमले की धमकी के बीच पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की बाढ़!
बस में सोती लड़की का कंडक्टर ने किया यौन शोषण, वीडियो वायरल
कोई हमें ही उड़ा देगा : आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रक्षा मंत्री को सलाह, बोले - हमसे लो मदद
सीधे पाकिस्तान का नाम ले लिया... पहलगाम हमले पर शाहिद अफरीदी ने भारत से मांगे सबूत
दम है तो बोलकर दिखाओ, सेना हिंदू है या मुस्लिम! शहीद भाई का देशभक्ति से भरा भाषण
ब्रह्मोस का खौफ: पल भर में पाकिस्तान को कर देगी तबाह, भारतीय नौसेना ने दिखाया दम
PSL बैन के बाद IPL में डेब्यू: कौन हैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कॉर्बिन बॉश?
RJD के कैंडल मार्च में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल!