नई दिल्ली: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है। रेखा गुप्ता ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ ली। नई सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक हुई।
बैठक में कई फैसले लिए गए, लेकिन महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की घोषणा नहीं होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे दिल्ली की महिलाओं से विश्वासघात बताया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरी होने की गारंटी। बीजेपी सरकार दिल्ली की जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेगी।
पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान योजना को लागू करने का फैसला लिया गया। रेखा गुप्ता ने कहा कि जल्द ही लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे और पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को काम की समीक्षा के लिए बुलाया गया है।
मीडिया ने जब पूछा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने का वादा किया था और इसे पहली कैबिनेट में लागू करने की बात कही थी, तो रेखा गुप्ता ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, उनसे कहिए कि जब वे सरकार में थे, तो उन्होंने अपने हिसाब से काम किया। अब सरकार हमारी है। हमें अपने एजेंडे पर काम करने दें। उनसे कहिए, इसमें हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है।
मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी !
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025
दिल्ली की जनता से किया हुआ हर वादा होगा पूरा
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को किया लागू !! pic.twitter.com/afrATXE8xU
शहबाज की उड़ी नींद, सिंध में क्यों जल रही आग? जानिए ग्रीन पाकिस्तान का सच!
सावधान! दाढ़ी, खूबसूरती नहीं, बीमारी: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया!
विजय सेतुपति की एस : मास्टरपीस या फ्लॉप? दर्शकों की राय
इंसानियत शर्मसार: तूफान में फंसी फ्लाइट को पाकिस्तान ने नहीं दी एयरस्पेस में एंट्री, खतरे में थीं 220 जानें
सड़क किनारे लगा अंग्रेजी का बोर्ड, देखकर लोग बोले - समझदार के लिए बहुत है!
लाइव डिबेट में भिड़े एंकर रुबिका लियाकत और कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय!
नीता अंबानी का सुरक्षा कवच! बुमराह से हाथ मिलाने से पहले सैनिटाइजर, वीडियो वायरल
इसे कहते हैं असली Z+ सिक्योरिटी! 5 साल की बच्ची की डॉग-डिफेंस सुरक्षा देख हैरान लोग
RCB का मास्टरस्ट्रोक! 200+ स्ट्राइक रेट वाले धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री!
क्रिकेट जगत में उलटफेर: वेस्टइंडीज की करारी हार, यूएई ने रचा इतिहास!