पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों की संख्या में सिंधी सड़कों पर उतर आए हैं, जो एक अलग सिंधुदेश की मांग कर रहे हैं। ये प्रदर्शन पाकिस्तान सेना के नेतृत्व वाली ग्रीन पाकिस्तान पहल के विरोध में भी हैं।
सिंधी लोगों का गुस्सा पाकिस्तान की केंद्रीकृत सरकार, आर्थिक अन्याय और सांस्कृतिक उपेक्षा के खिलाफ है। अब ये विरोध प्रदर्शन स्वायत्तता, न्याय और स्वतंत्रता की मांग में बदल गए हैं।
कराची से लेकर सुक्कुर तक, सिंधी राजमार्गों को जाम कर रहे हैं, सरकारी इमारतों पर हमले कर रहे हैं और जल अधिकारों और राजनीतिक स्वतंत्रता के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ग्रीन पाकिस्तान पहल इस्लामाबाद के पंजाब समर्थक रवैए का एक और उदाहरण है।
क्या है ग्रीन पाकिस्तान पहल?
फरवरी 2025 में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने 3.3 बिलियन डॉलर की नहर परियोजना शुरू की। इसका उद्देश्य पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में बंजर भूमि की सिंचाई करना था। ग्रीन पाकिस्तान इनिशिएटिव के तहत छह नहरों के माध्यम से 1.9 मिलियन हेक्टेयर कृषि भूमि विकसित करने की योजना थी।
सिंध के लोगों को यह योजना अपने अस्तित्व के लिए खतरा लग रही है। यह क्षेत्र पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस परियोजना का मकसद पंजाब में और अधिक पानी मोड़ना और छोटे किसानों की कीमत पर कॉर्पोरेट को फायदा पहुंचाना है।
सिंध में भड़की हिंसा
भारी विरोध के बाद पाकिस्तान सरकार ने अप्रैल के आखिर में नहर परियोजना को स्थगित कर दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़कों से नहीं हटे। 19 मई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गए। पुलिस ने नौशहरों फिरोज जिले में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) के एक कार्यकर्ता जाहिद लघारी की मौत हो गई। एक अन्य प्रदर्शनकारी भी मारा गया और कई घायल हो गए।
इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तेल के टैंकरों को आग के हवाले कर दिया, राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया और सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार के घर पर हमला कर दिया। उनके घर में तोड़फोड़ की गई और उसे आंशिक रूप से आग लगा दी गई।
Massive protests in #Sindh 🇵🇰
— Nighat Abbas (@Nighat_Abbass) May 21, 2025
Visuals coming from Moro!
This is not an overnight anger but decades of plunders, disappeared activists & military hooliganism turned into perilous outrage visible & sign of Failed State Pakistan!@AadiAchint @amritabhinder pic.twitter.com/Yjsa98KZNe
RCB का बड़ा दांव: खूंखार बल्लेबाज की एंट्री, अफरीदी को धो चुके हैं!
सोहेल खान का एक्शन अवतार वायरल, यूजर्स बोले - सलमान खान को लेनी चाहिए सीख!
एक ओवर में तीन बार गिरे अरशद खान, आशीष नेहरा और शुभमन गिल के छूटे पसीने!
नीता अंबानी ने पहले जसप्रीत बुमराह के हाथ सैनिटाइज करवाए, फिर मिलाया हाथ!
22 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा! इंग्लैंड की धरती पर जिम्बाब्वे की वापसी
अहमदाबाद: चंडोला झील क्षेत्र में बुलडोज़र का कहर, हज़ारों बेघर
क्या महंगी फ्लाइट्स टिकट से हैं परेशान? Air India Express लाया शानदार ऑफर!
आतंकवादियों को सौंपो, खून और पानी साथ नहीं! पाक को भारत की दो टूक
होटल में रंगे हाथों पकड़ा बॉयफ्रेंड! गर्लफ्रेंड ने छाती पर चढ़कर चप्पल से पीटा, शर्म से पानी-पानी हुआ लड़का
यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: 20 की मौत, 100 घर खाक!