जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से इस हमले में पाकिस्तान का हाथ बताया है और पूरी दुनिया ने इस बर्बरता की कड़ी निंदा की है।
लेकिन पाकिस्तान, आतंकियों को पनाह देने वाला मुल्क, इस हमले को स्वीकार करने की बजाए भारत पर ही आरोप लगा रहा है। अब, राजनीतिक नेताओं के बाद, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब रहमान ने पहलगाम हमले पर एक भड़काऊ बयान दिया है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। विश्व भर के लोग मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां हर बार की तरह इस हमले के लिए भारत सरकार को ही दोषी ठहरा रही हैं।
इस मामले पर शोएब रहमान ने कहा कि यह हमला भारत की सुरक्षा में चूक का नतीजा है। उन्होंने एक टीवी शो में कहा, यह हमला कश्मीर के पहलगाम में हुआ है, जहां भारत की 9 लाख फौज है। यह हमला 9 लाख फौजियों की मौजूदगी में हुआ है। सबसे पहले तो इंडियन फोर्स को जवाब देना चाहिए। यह सिक्योरिटी लैप्स है, इसमें आपने पाकिस्तान पर कैसे इल्जाम लगा दिया। आप वहां पर अपनी सिक्योरिटी देखो ना। आप इतना बड़ा देश हो, खुद को सुपर पावर बोलते हैं। आप बिना किसी सबूत के सारा इल्जाम पाकिस्तान पर लगा रहे हो।
शोएब रहमान ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 पर्यटकों के प्रति कोई संवेदना व्यक्त नहीं की। जिस तरह से वे भारत और उनकी सेना के खिलाफ बेबाकी से अपनी बात रखते दिखे, उससे उन पर आतंकियों को डिफेंड करने का आरोप लग रहा है। उन्होंने अपनी बात रखने के दौरान आतंकियों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा, जिसने करोड़ों भारतीयों को हैरान कर दिया है।
वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने अपनी ही देश की सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर वास्तव में पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की? आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि गहराई से, आप सच्चाई जानते हैं - आप आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं और उनका पालन-पोषण कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।
पहलगाम में हुए इस हमले के बाद भारत सरकार और भारतीय सुरक्षा बल दोनों हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय सेना सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना में शामिल आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है।
*The responsibility for the terrorist incident in Pahalgam entirely on Indian security forces, nine lakh soldiers are deployed there.@awaztvofficial @iamsurajkp#Pahalgam #pahalgamattack #PahalgamTerrorAttack #PSL2025 #PSL #PSLX #IPL2025 #Shuaibrehman #شعیب_رحمن #Cafecricket pic.twitter.com/3D4LFxfPlO
— Shuaib Rehman (@SMRehmaan) April 24, 2025
पहलगाम हमले के बाद महिला क्रिकेटर का विवादित बयान, भारत में खेलने का हमें कोई शौक नहीं
पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों को याद आए खुफिया ठिकाने : बंकरों की सफाई शुरू
भुवनेश्वर कुमार की 7 साल बाद वापसी, करुण नायर को मौका, इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित टीम इंडिया!
ईरान के बंदरअब्बास बंदरगाह पर भीषण धमाका, 500 से अधिक घायल
स्टंट पड़ा महंगा: लड़की को बैठाकर आड़ी-तिरछी बाइक चला रहा था, पलभर में बदला मंज़र
सूरत में 100 से अधिक बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे
कोलकाता में IPL मैच में तूफान! फटे कवर्स, खेल रुका
पहलगाम हमले के बाद इंदिरा गांधी की चर्चा क्यों?
IPL 2025: मुंबई इंडियंस का दिल जीतने वाला कदम, 19000 गरीब बच्चों को देगी खास तोहफा
आइसक्रीम के लिए बच्चे का गुस्सा देख दुकानदार हुआ पानी-पानी, वायरल वीडियो में सिखा ऐसा सबक!