ईरान के बंदरअब्बास बंदरगाह पर भीषण धमाका, 500 से अधिक घायल
News Image

ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को एक भीषण धमाका हुआ। धमाके में 500 से अधिक लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसने कई किलोमीटर के दायरे में खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विस्फोट के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा ज्वलनशील पदार्थों के स्टोरेज में लापरवाही के कारण हुआ। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि धमाका बंदर अब्बास पोर्ट के ठीक बाहर शाहिद राजाई पोर्ट के सिना कंटेनर यार्ड में हुआ। यहां पर ट्रांसपोर्ट कंटेनर्स को रखा जाता है, जिसमें ऑयल और अन्य पेट्रोकेमिकल फ़ेसिलिटी भी है।

शाहिद राजाई बंदरगाह तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट स्थित है, जो दुनिया के तेल व्यापार का एक प्रमुख मार्ग है। यहां से प्रतिदिन लाखों बैरल तेल की आवाजाही होती है। 2020 में इसी बंदरगाह पर एक साइबर अटैक हुआ था, जिसने कई दिनों तक बंदरगाह की कार्यप्रणाली को प्रभावित किया था। उस समय अमेरिकी मीडिया ने दावा किया था कि यह हमला इजरायल ने किया था।

यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका ओमान में परमाणु समझौते पर वार्ता कर रहे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वे अभी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी आतंकी हमले या सैन्य कार्रवाई की आशंका से इनकार किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB से शर्मनाक हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के CEO शराब की दुकान पर, वीडियो वायरल

Story 1

पाकिस्तान को चीन का हथियार: क्या भारत के साथ तनाव बढ़ेगा?

Story 1

मोमोज के लिए सड़क पर जंग! जालौन में छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Story 1

क्या कुछ बड़ा करने वाला है भारत? रक्षा अभियानों के प्रसारण पर रोक!

Story 1

ट्रेन में सरेआम लड़की ने किया स्मोकिंग, देखते रहे यात्री!

Story 1

गांगुली की BCCI से मांग: पाकिस्तान से सभी क्रिकेट संबंध खत्म करो!

Story 1

IPL 2025: फ्री हिट छू भी नहीं पाए बल्लेबाज, काव्या मारन का उतरा चेहरा!

Story 1

जेब में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने : कंगाल पाकिस्तान के गृह मंत्री की युद्ध की धमकी!

Story 1

भारत का वाटर बम , पाकिस्तान में मची तबाही!

Story 1

गला काटने का इशारा: पाकिस्तानी अधिकारी और आतंकवादी में कोई फर्क नहीं, वीडियो देख हर हिंदुस्तानी का खौल जाएगा खून!