LOC पर लगातार दूसरी रात गोलीबारी, पाक राजनयिक ने किया गला रेतने का इशारा, कश्मीर में 5 आतंकियों के घर ध्वस्त
News Image

LOC (लाइन ऑफ कंट्रोल) के उस पार से लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान ने गोलीबारी की। LOC के पास कई जगहों पर पाकिस्तानी फौज ने गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने छोटे हथियारों से मुँहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि भारत में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग के बीच पाकिस्तानी फौज ये जांच रही थी कि भारतीय सेना कितनी सतर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि पहलगाम हमले और इसकी साजिश रचने वालों को कल्पना से परे सबक सिखाया जाएगा। इस हमले की जिम्मेदारी LeT (लश्कर-ए-तैयबा) से संबद्ध आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली है।

भारत ने अपने घर से कार्रवाई की शुरुआत भी कर दी है। शुक्रवार (25 अप्रैल, 2025) को जम्मू कश्मीर में 5 आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए। शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में ये कार्रवाई की गई। शोपियां के चोटीपोरा में LeT कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के घर को मलबे में तब्दील कर दिया गया। वो पिछले 3-4 वर्षों से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है।

पुलवामा ने मुर्रन में 2018 में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर हाल ही में कश्मीर वापस लौटे आतंकी अहसान-उल-हक का घर ध्वस्त किया गया। 2023 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय एहसान अहमद शेख की दोमंजिला इमारत को भी मिट्टी में मिला दिया गया। ये कार्रवाई पुलवामा के काचीपोरा में की गई।

इससे पहले गुरुवार को आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख नामक आतंकियों के घर जमींदोज किए गए थे। पूरे कश्मीर घाटी में आतंकियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उधर नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी।

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ दुनिया भर में भारतीय समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में यूके में भी पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने भारतीय समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तानी राजनयिक तैमूर राहत भीतर से लोगों को उकसाता रहा। उसने स्क्वाड्रन लीडर अभिनंदन की तस्वीर पर Chai Is Fantastic लिखवाकर उसे लहराया। 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में अभिनंदन (तब विंग कमांडर) को पाकिस्तान ने बंधक बना लिया था।

भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान को अभिनंदन को छोड़ना पड़ा था। पाकिस्तानियों ने इस दौरान अभिनंदन का चाय पीते हुए वीडियो शेयर करके भारत का मजाक बनाया था। पाकिस्तानी राजनयिक ने लंदन में भारतीयों की तरफ इशारा करते हुए उनका गला रेतने का भी इशारा किया। इसके बाद इस राजयनयिक को वापस भेजने की मांग हो रही है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत को उकसाने वाली गतिविधियां की जा रही हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लंदन में पाकिस्तानी अधिकारी की शर्मनाक हरकत: पहलगाम हमले के प्रदर्शनकारियों को गला काटने का इशारा

Story 1

संभावित भारतीय हमले के डर से पाकिस्तान में हड़कंप, सीमा पर बढ़ाई गई सेना!

Story 1

नोएडा कंपनी में बॉयलर विस्फोट, दर्जन भर से ज़्यादा घायल!

Story 1

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव हमेशा से, रास्ता निकाल लेंगे: ट्रंप

Story 1

सैफुल्लाह कसूरी का पर्दाफाश: पहलगाम हमले का लिंक 5 आतंकियों से जुड़ा!

Story 1

मैं इतना बड़ा नहीं कि उनको... विराट को लेकर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान!

Story 1

सिंधु से पानी नहीं बहा, तो बहेगा भारत का खून - बिलावल भुट्टो की धमकी!

Story 1

चलती ट्रेन से रील बनाना पड़ा भारी, खंभे से टकराया युवती का सिर

Story 1

पहलगाम हमले पर झारखंड मंत्री का विवादित बयान: हिमाचल CM सुक्खू के इस्तीफे की मांग!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद LoC पर फिर PAK की नापाक हरकत, भारत का करारा जवाब, कुलगाम में 2 आतंकी साथी धरे!