पहलगाम हमले के बाद LoC पर फिर PAK की नापाक हरकत, भारत का करारा जवाब, कुलगाम में 2 आतंकी साथी धरे!
News Image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुलगाम जिले के कैमोह इलाके के थोकरपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर बताया, 25-26 अप्रैल, 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना उकसावे के फायरिंग की गई। भारतीय सैनिकों ने उचित जवाबी कार्रवाई की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गुरुवार की रात को भी भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया था। हालांकि, इसमें भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहलगाम में मारे गए एकमात्र कश्मीरी आदिल के पिता का दर्द छलका। उन्होंने कहा, मेरा बड़ा बेटा चला गया, लेकिन मैं जिंदा हूं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए सक्रिय आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने नई कार्रवाई में घाटी के अंदर सक्रिय आतंकियों के दो और घरों को तोड़ा है।

लश्कर के सक्रिय कैडर एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को सेना ने आईईडी लगाकर उड़ा दिया। एहसान अहमद शेख जून 2023 से लश्कर के सक्रिय कैडर रहा है और पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है। लश्कर के एक अन्य आतंकी शाहिद अहमद के घर को भी विस्फोट कर उड़ा दिया गया है। शाहिद अहमद का घर शोपियां के चोटीपोरा इलाके में था।

पहलगाम हमले के बाद अब तक कुल पांच आतंकियों के घरों को सुरक्षाबलों ने तोड़ा है।

खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था और उनके पास इनपुट थे, फिर भी पहलगाम में यह हमला कैसे हो गया, यह एक बड़ा सवाल है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकी हमले की शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसमें शामिल आतंकवादियों की संख्या पांच से सात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रेंड किया गया था और उन्हें कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद मिली थी।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार शुक्रवार, 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे और केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्हें सेना द्वारा अपने क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों के बारे में भी जानकारी दी गई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत का गुस्सा: अवैध बांग्लादेशी घुसैपठियों की सड़कों पर परेड!

Story 1

सिंधु में बहेगा पानी या खून? भारत का दो टूक जवाब, पाकिस्तान में खलबली!

Story 1

प्यार का इजहार महंगा पड़ा: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से बरसी आफत!

Story 1

पाकिस्तानी खिलाड़ी साजिद खान ने भारत को दी धमकी! पोस्ट में लिखा - याद दिला दूं तुमको...

Story 1

फ्री हिट चूके मेंडिस, काव्या मारन का रिएक्शन वायरल!

Story 1

अभी ज़हर खाकर मरूंगी! अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Story 1

पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान, भारत पर लगाया सुरक्षा चूक का आरोप

Story 1

क्वेटा में बलूच आर्मी का हमला, पाकिस्तानी सैनिकों की गाड़ी आईईडी से उड़ी

Story 1

लंदन में पाकिस्तानी अधिकारी की शर्मनाक हरकत: पहलगाम हमले के प्रदर्शनकारियों को गला काटने का इशारा

Story 1

12 घंटे में 1057 पुरुषों के साथ संबंध, व्हीलचेयर की पड़ी जरूरत, बोली - चेहरा खिल गया!