अभी ज़हर खाकर मरूंगी! अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा
News Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। इनमें से एक फैसला, 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश है। इस फैसले के बाद पाकिस्तानियों में हड़कंप मच गया और अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये वो नागरिक हैं जो पहले भारत में रह रहे थे। उन्होंने बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुस्लिम महिलाओं ने तो ज़हर खाकर मरने की धमकी तक दे डाली है। उनका हाई-वोल्टेज ड्रामा वहां जारी है।

ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने पाकिस्तान में शादी की है लेकिन उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। पाकिस्तान अब इन्हें घुसने नहीं दे रहा, उनका कहना है कि ये भारतीय नागरिक हैं।

भारतीय पासपोर्ट धारक अफशीन जहांगीर नाम की एक महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर मुझे जाने नहीं दिया गया तो मैं ज़हर खा लूंगी और मर जाऊंगी।

एक अन्य महिला ने कहा कि उन्हें वापस जाने से रोका जा रहा है। उसने बताया कि वह जोधपुर से है लेकिन उसकी शादी पाकिस्तान में हुई है। वो अपने माता-पिता से मिलने भारत आई थी। महिला ने कहा, मुझे आज किसी भी कीमत पर सीमा पार करनी है, नहीं तो मैं यहीं पर धरना दूंगी। उसने बताया कि उसके पास वीजा है और वह वापस अपने घर जा रही है। वो 45 दिनों के लिए भारत आई थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर की शर्मनाक हरकत, भारत को दिखाई आंखें

Story 1

दो खटारा पनडुब्बियों से पाकिस्तान कैसे करेगा मुकाबला, भारत के पास 16: युद्ध हुआ तो पाक हो जाएगा खाक

Story 1

भारत का पाकिस्तान पर वाटर बम हमला: सिंधु क्षेत्र में बाढ़, तबाही का मंजर!

Story 1

पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला ज़हर, आतंकियों का किया बचाव!

Story 1

कांग्रेस में फंस गए थे, अकेले पड़ गए थे: राहुल गांधी का बड़ा खुलासा

Story 1

पहलगाम हमले से हृदय परिवर्तन: शाहबुद्दीन बने श्यामलाल, दरगाह में कराया सुंदरकांड

Story 1

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी: अगर लगता है बच जाओगे, तो शुभकामनाएं

Story 1

केआरके का दावा: भारत कभी पाकिस्तान पर हमला नहीं कर सकता, जानिए क्या है मजेदार वजह!

Story 1

12 घंटों में 1057 पुरुषों के साथ संबंध: कंटेंट क्रिएटर को पड़ी व्हीलचेयर की जरूरत!

Story 1

रजनीकांत का सादगी भरा अंदाज़! इकॉनमी क्लास में एंट्री करते ही फैंस ने मचाया शोर