जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। राजस्थान से लगते भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान ने अपनी सेना की तैनाती बढ़ा दी है।
पाकिस्तान ने सीमा पर नए कैमरे लगाए हैं ताकि भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रख सके। सीमा पर निगरानी गतिविधियां भी बढ़ा दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, सीमा के पास टैंक और तोपें भी देखी गई हैं। पाकिस्तानी सेना ने नौसेना, थल सेना और वायुसेना को भी अलर्ट पर रखा है। लड़ाकू विमान भी सक्रिय कर दिए गए हैं।
सिंध प्रांत में बड़ी संख्या में सेना को छिपाकर रखा गया है। पाकिस्तान हमले के डर से सहम गया है और अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे ज्यादा नए निर्माण सिंध में किए गए हैं।
बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत के हमले के डर से जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने का अभियान भी तेज हो गया है। वाघा-अटारी बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
अटारी-वाघा बॉर्डर से आज 191 पाकिस्तानी भारत छोड़ कर पाकिस्तान वापस लौटे हैं, जबकि 287 भारतीय पाकिस्तान से भारत आए हैं।
भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक अपने वतन लौटने का अल्टीमेटम दिया है। मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक वापस लौटना होगा।
पाकिस्तान से आए हिंदुओं को छोड़कर सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर तय समय के भीतर पाकिस्तानियों को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद राज्य सरकारों ने कार्रवाई तेज कर दी है। सभी पाकिस्तानियों को कल तक भारत छोड़ना होगा।
*इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की हलचल तेज@AmitKPalit #Pakistan #Jammukashmir #PahalgamAttack #TerroristAttack #IndianArmy #India pic.twitter.com/74zcu2dXf5
— India TV (@indiatvnews) April 26, 2025
लंदन में पाक अधिकारी की गुंडागर्दी: प्रदर्शनकारियों को दी गला काटने की धमकी!
कौन है वो सारा? शुभमन गिल ने आखिरकार उठाया सच्चाई से पर्दा
ब्रह्मपुरी में अल-मतीन मस्जिद का विस्तार: हिंदू मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाने को मजबूर
सिंधु जल रोकने का दावा: जनता को मूर्ख बना रही सरकार?
क्या रे हीरो, अभी आ रहा है? रोहित शर्मा ने उड़ाया शार्दुल ठाकुर का मज़ाक, वीडियो वायरल
प्यार का इजहार महंगा पड़ा: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से बरसी आफत!
क्या धोनी की वजह से CSK की हुई ये दुर्गति? रैना ने दिया चौंकाने वाला जवाब!
पहलगाम में खूनी खेल: पर्यटकों के बीच आतंकी हमले का नया वीडियो सामने
पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों को याद आए खुफिया ठिकाने : बंकरों की सफाई शुरू
RCB से शर्मनाक हार के बाद शराब की दुकान पहुंचे राजस्थान रॉयल्स के CEO!