देशभर में फिर से आंधी, बारिश और तूफान का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों में आंधी-बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर इलाकों में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, बिहार, झारखंड सहित कई हिस्सों में भयंकर आंधी और भारी बारिश की आशंका है।
दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। कई प्रदेशों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ जाएगा। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इस वजह से पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक आंधी चलेगी और भयंकर बारिश हो सकती है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम सहित कई अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है जो जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती है।
दिल्ली सहित कई राज्यों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब तक कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पूर्वी भारत, मध्य, उत्तर-पश्चिम और उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। इन राज्यों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
*मौसम की चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 25, 2025
26 से 29 अप्रैल, 2025 तक भारत के पूर्वी भागों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज़/तूफ़ानी हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर।#imd #WeatherUpdate #mausam #thunderstorm #Rainfall #hailstorm@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts @osdmaodisha @UP_SDMA… pic.twitter.com/yaRpmrTXQs
वायरल वीडियो: कर्ज में डूबे पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, युवक ने खोला दुनिया के जंग न होने देने का राज
राजस्थान में सियासी घमासान: विधायक पर FIR के बाद CM से कार्रवाई की मांग
हरदीप पुरी का बिलावल पर पलटवार: खून बहाकर कूद जाओ, पानी भी नसीब नहीं होगा!
अभी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं CSK, जानिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई!
लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना अधिकारी की शर्मनाक हरकत, भारतीय प्रदर्शनकारियों को गला काटने का इशारा!
मोदी कार्यालय तक पहुंचने में रहीं असफल पल्लवी पटेल, पुलिस ने रोका, मचा बवाल!
पाकिस्तान को संभलने का मौका नहीं मिलेगा, होगी बड़ी कार्रवाई: मांझी का दावा
पहलगाम आतंकी हमला: गांगुली बोले, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं, पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ो
क्या रे हीरो, अभी आ रहा है? रोहित शर्मा ने उड़ाया शार्दुल ठाकुर का मज़ाक, वीडियो वायरल
पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला ज़हर, आतंकियों का किया बचाव!