लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना अधिकारी की शर्मनाक हरकत, भारतीय प्रदर्शनकारियों को गला काटने का इशारा!
News Image

लंदन: पहलगाम हमले की दुनिया भर में निंदा हो रही है, लेकिन पाकिस्तान को इसकी कोई परवाह नहीं है। शुक्रवार को लंदन में बड़ी संख्या में भारतीय और भारतीय मूल के लोग इकट्ठा हुए।

उन्होंने पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने भारतीयों की तरफ आपत्तिजनक इशारा किया।

पाकिस्तानी अधिकारी ने भारतीयों की तरफ गला काटने का इशारा किया। अधिकारी का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहलगाम हमले के विरोध में 500 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदुओं ने शुक्रवार को लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और प्लेकार्ड पकड़े हुए थे।

प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और पहलगाम पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और पाकिस्तान पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया।

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी सेना के कर्नल तैमूर राहत ने उच्चायोग की बालकनी से भारतीय प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक तौर पर गला काटने का इशारा किया।

कर्नल राहत पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना और वायु सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।

पहलगाम में मासूम पर्यटकों की निर्मम हत्या से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में गम का माहौल है। वहीं लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने बेशर्मी की हद पार करते हुए भारतीयों के प्रदर्शन के दौरान तेज संगीत बजाया।

ऐसा लगा कि पाकिस्तानी उच्चायोग पहलगाम हमले का जश्न मना रहा है। कई प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान की इस हरकत पर नाराजगी भी जताई।

भारतीयों के समर्थन में बड़ी संख्या में यहूदी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला वैसा ही है, जैसे इस्राइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हमला हुआ था। दोनों जगह निर्दोष नागरिकों को मारा गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ठाकरे परिवार एक साथ! उद्धव की पोस्ट से मुहर, शिवसैनिकों को बड़ा आह्वान!

Story 1

फ्री हिट मिस! काव्या मारन के रिएक्शन ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, लोग उड़ा रहे मज़ाक

Story 1

ईरान के बंदर अब्बास में भीषण धमाका: चार की मौत, 500 से ज्यादा घायल

Story 1

कोलकाता में IPL मैच में तूफान! फटे कवर्स, खेल रुका

Story 1

सर तन से जुदा! लंदन में पाकिस्तानी राजनयिक की शर्मनाक हरकत, भारतीयों को हिंसक इशारा

Story 1

पहलगाम हमले के बीच शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल, समझाया जिहाद का असली मतलब

Story 1

पाकिस्तान तड़प उठेगा, अगर भारत ने कर दिया ये काम!

Story 1

क्या शक्तिमान की पोशाक वाकई में WWF से चुराई गई? वायरल हो रही तस्वीरों ने मचाई खलबली!

Story 1

पाकिस्तानी राजनयिक की बेशर्मी! लंदन में प्रदर्शनकारियों को गला काटने का इशारा, वीडियो वायरल

Story 1

देश की सुरक्षा: रक्षा अभियानों के लाइव प्रसारण पर रोक!