ईरान के बंदर अब्बास में भीषण धमाका: चार की मौत, 500 से ज्यादा घायल
News Image

ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को एक भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई।

इस धमाके में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है।

धमाके के बाद काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट का कारण नहीं बताया है।

रजई बंदरगाह ईरान के महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक है।

ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि विस्फोट सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जो बंदरगाह और समुद्री संगठन से जुड़ा हुआ है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट में घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

इस भीषण धमाके के कारण कई किलोमीटर दूर तक घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और घरों-ऑफिसों को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका दोपहर के 12 बजे हुआ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या रे हीरो, घर का टीम है क्या? - शार्दुल ठाकुर की रोहित शर्मा ने ली क्लास!

Story 1

लंदन की सड़कों पर भारत-पाकिस्तान के बीच झड़प, भारतीय नारी ने दिखाई ताकत

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की भारत को खुली धमकी!

Story 1

भारत के हमले के डर से पाकिस्तानियों की आत्मा में घुसे मीम्स, शहबाज शरीफ पीट लेंगे सर!

Story 1

पहलगाम हमला: मेरे देश ने कराया, पाकिस्तानी क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप

Story 1

नक्सलियों के छुपने का विशाल ठिकाना उजागर: एक हजार से अधिक नक्सली ले सकते थे शरण

Story 1

UCC: मामू-फूफी की बेटी से निकाह कैसे होगा? मौलानाओं का हंगामा, मोदी पर भड़के

Story 1

मुझे मेरा काम मत सिखाओ : 500 रुपये वाली योजना पर AAP के सवाल, CM रेखा गुप्ता ने दिया करारा जवाब

Story 1

मेरे लिए देश पहले, फिर परिवार : भाई को खोने के बाद जवान का जज़्बा!

Story 1

सीमा पर तनाव: बंकरों में ग्रामीण, फसलों की कटाई तेज, सुरक्षा चिंता बढ़ी