पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में आक्रोश है और दुनियाभर में बसे भारतीय इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच, लंदन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
लंदन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के सामने, पहलगाम हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को एक पाकिस्तानी अधिकारी ने भड़काने की कोशिश की।
कर्नल तैमूर राहत, जो ब्रिटेन में पाकिस्तान मिशन में पाकिस्तानी थल सेना, वायु सेना और थल सेना के अताशे हैं, ने भारतीय प्रदर्शनकारियों की तरफ इशारा करते हुए खुलेआम उनका गला काटने का इशारा किया। इससे यह संदेह और गहरा गया है कि पाकिस्तानी आतंकियों और अधिकारियों में कोई अंतर नहीं है।
लंदन में भारत और पाकिस्तान के नागरिक इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में, भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के बीच झड़प दिखाई दे रही है। एक भारतीय महिला एक पाकिस्तानी शख्स को यह कहती हुई नजर आ रही है कि वे पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं, वे आतंकवादी नहीं हैं।
इस दौरान भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के बीच तीखी बहस होती है। भारतीय महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान बस इतना सा लैंड है । इसके बाद दोनों तरफ से जोरदार बहस शुरू हो जाती है। बाद में पुलिस को बीच बचाव करना पड़ता है।
She got no chill. She cooked them and how! Use 🎧 😂😂😂 pic.twitter.com/es1TVJmxzK
— Darshan Pathak (@darshanpathak) April 26, 2025
नोएडा की महिला का आतंक को समर्थन: सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर आतंकी का घर ध्वस्त
लंदन में पाकिस्तानी कर्नल की शर्मनाक हरकत: दूतावास से दी गला काटने की धमकी!
पाकिस्तान को चीन का हथियार: क्या भारत के साथ तनाव बढ़ेगा?
पहलगाम हमले के बीच निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का संदेश: चप्पा-चप्पा IOP बन जाएगा!
KKR vs PBKS: बारिश और तूफ़ान ने रोका मुकाबला, जानिए मैच रद्द होने पर क्या होगा!
भारतीयों को पाक सेना अफसर ने दी सिर कलम की धमकी!
पाकिस्तान मत आओ, आपको सूचनाएं जुटानी हैं : अदनान सामी ने पाकिस्तानी युवक को दिया करारा जवाब
हापुड़: बच्ची से रेप के आरोपी की ग्रामीणों द्वारा पिटाई, इलाज के दौरान मौत
क्या रे हीरो, अभी आ रहा है? रोहित शर्मा ने उड़ाया शार्दुल ठाकुर का मज़ाक, वीडियो वायरल