शूटिंग पर जा रहे 74 वर्षीय रजनीकांत ने अचानक मंदिर देख रुकवाई कार, प्रशंसकों ने की सराहना
News Image

फिल्म जगत में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी भगवान में गहरी आस्था है। शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी इन सितारों ने अपनी सादगी नहीं छोड़ी है। ऐसे ही एक सुपरस्टार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी मौजूद हैं।

74 वर्षीय यह सुपरस्टार अपने काम पर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक एक मंदिर दिखाई दिया। सुपरस्टार ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में प्रशंसक भी रजनीकांत की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रजनीकांत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजनीकांत अनाइकट्टी से मंगराई जा रहे थे, उनके साथ उनका पूरा काफिला था। शूटिंग के लिए जाते समय उन्हें माथेस्वारन सिवान मंदिर दिखा।

मंदिर देखते ही रजनीकांत ने अपना काफिला रुकवाया और मंदिर में जाकर पूजा की। उन्होंने मंदिर में आशीर्वाद लिया और पंडित जी से तिलक भी लगवाया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस वायरल वीडियो को देखकर प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने रजनीकांत के इस भक्तिमय अंदाज की जमकर तारीफ की है।

रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले और सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिनके अंदाज को पूरा देश जानता है। करीब 3 दशकों से सिनेमा की दुनिया में राज कर रहे रजनीकांत को साउथ में बहुत सम्मान दिया जाता है।

रजनीकांत 74 वर्ष के हैं और आज भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म जेलर सुपरहिट रही थी। रजनीकांत जल्द ही फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनके प्रशंसक भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हाईवे पर कार में महिला संग आपत्तिजनक हालत में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Story 1

पहलगाम हमले पर जामा मस्जिद से पाक को पैगाम: बंद करो ये कत्लेआम!

Story 1

बदले के डर से पाकिस्तान में खलबली, नेता-पत्रकार मिलकर रच रहे साज़िश!

Story 1

नेपाल के मुश्किल वक्त में भारत का सहारा, दिखाई सच्ची दोस्ती

Story 1

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, यूपी बोर्ड परीक्षा में किया टॉप!

Story 1

हम कभी भी सिंधु जल संधि के पक्ष में नहीं रहे : उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Story 1

पहलगाम हमले के मुख्य आरोपी की बहन का सनसनीखेज बयान: मेरा एक भाई मुजाहिद, दूसरा जेल में

Story 1

समर्पण या मौत: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में फंसे नक्सली दुविधा में, घेराबंदी सख्त, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा

Story 1

DNA: देशद्रोहियों पर कार्रवाई; ऑपरेशन फ्लशआउट जारी, अब तक क्या हुआ?

Story 1

विकेट का मुझे पता नहीं... धोनी ने मैच से पहले ही चेन्नई की हार का कारण बता दिया था!