पहलगाम हमले पर जामा मस्जिद से पाक को पैगाम: बंद करो ये कत्लेआम!
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच, दिल्ली की जामा मस्जिद से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी गई है।

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर सैकड़ों मुस्लिम एकत्र हुए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने आतंकवाद का हो विनाश जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे पोस्टर ले रखे थे। पोस्टरों पर लिखा था, हर घर से निकलेगी आवाज, आतंकवाद का हो विनाश। एक बेगुनाह का कत्ल सारी इंसानियत का कत्ल है। पहलगाम पर हमला इंसानियत पर हमला।

देश भर से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। पहलगाम हमले के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के कई बाजारों को बंद रखने का आह्वान किया है। सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी समेत 100 से अधिक बाजार संघ इस बंद में शामिल हुए।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिसे पाकिस्तान की जीवन रेखा माना जाता है। भारत ने पाकिस्तान को इस बारे में औपचारिक रूप से सूचित करते हुए कहा कि उसने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है।

केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले को लेकर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सरकार ने इस बैठक में कहा कि यह हमला उस समय माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया जब जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी और पर्यटन फलफूल रहा था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बहुत मजे कर रहे हैं... पहलगाम हमले पर महिला पर्यटकों की टिप्पणी से मचा बवाल

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर के पोस्ट से भड़का भारत, यूजर्स ने लगाई क्लास!

Story 1

मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं : वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक का सनसनीखेज खुलासा - कैसे 13 साल के लड़कों को आतंकी बनाती है सेना

Story 1

पहलगाम हमले के बाद राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, दिया एकजुटता का संदेश

Story 1

विकेट का मुझे पता नहीं... धोनी ने मैच से पहले ही चेन्नई की हार का कारण बता दिया था!

Story 1

इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! दादी का रील अवतार हुआ वायरल

Story 1

पहलगाम हमले से पहले सांसद का जश्न! सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार पाए?

Story 1

एसी को 18 डिग्री पर चलाना: ठंडक नहीं, कूड़े का ढेर!

Story 1

पाकिस्‍तान में चाइनीज स्‍क्रैप और डिप्‍टी PM डार का डर... क्‍या है दोनों का कनेक्‍शन?

Story 1

पहलगाम हमले पर महिला पर्यटक का विवादित बयान: सोशल मीडिया पर मचा कोहराम