जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ और मानवता पर सीधा हमला बताया है।
बुखारी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करना एक ऐसा पाप है, जो अल्लाह के गुस्से को आमंत्रित करता है। कुरान पाक में लिखा है कि एक इंसान की हत्या पूरी मानवता की हत्या के समान है, और एक इंसान को बचाना पूरी मानवता को बचाने जैसा है।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले को उन्होंने भारत की नैतिक परंपराओं और मानवता के लिए झकझोरने वाला बताया। हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया, और हिंदुओं की पहचान होने पर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में 26 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।
शाही इमाम ने इस कृत्य को अक्षम्य अपराध और इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने आतंकियों से सवाल किया, खुद को मुसलमान कहने वाले आतंकियों ने ऐसा कौन सा इस्लाम सीखा है? लोगों से उनका धर्म पूछकर और यह जानकर कि वे हिंदू हैं, उनकी हत्या कर दी गई। इसका इस्लाम की शिक्षाओं, इतिहास और संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है।
बुखारी ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे कृत्य नहीं रुके तो हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और उसकी समृद्ध संस्कृति कभी ऐसी क्रूरता को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने देशवासियों से हिंदू-मुसलमान के भेद को भूलकर एकजुट होने की अपील की। यह समय देश की एकता, सम्मान और संप्रभुता के लिए एक चट्टान की तरह खड़े होने का है।
शाही इमाम ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान भी मानवता ने बड़ा दुख झेला, लेकिन हमने कोई सबक नहीं सीखा। आज दुनिया फिर से हिंसा और खूनखराबे में डूबी है।
बुखारी ने भारत की सह-अस्तित्व और समानता की परंपराओं को देश का गौरव बताया, जो हमें विश्व में अलग बनाती हैं। उन्होंने पहगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की प्रार्थना की।
#BreakingNews | जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का बयान-- पाकिस्तान दहशतगर्द भारत भेजता है..पाकिस्तान की वजह से मुसलमान होते हैं बदनाम #Jammukashmir #PahalgamAttack #TerroristAttack #JamaMasjid #ImamSyedAhmedBukhari pic.twitter.com/1gsvVRkRMe
— India TV (@indiatvnews) April 25, 2025
दिल्ली नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, राजा इकबाल सिंह बने मेयर
शमी ने पहली गेंद पर बनाया रिकॉर्ड, अगली ही गेंद पर कर बैठे अनोखी गलती
आतंकी से भिड़ने वाले आदिल के परिवार को शिंदे का बड़ा सहारा: 5 लाख की मदद का ऐलान
पहलगाम हमले के बाद हरियाणा में उबाल: मीट की दुकानें तोड़ी, तनाव व्याप्त!
चेपॉक में धोनी ने रचा इतिहास: रोहित और विराट के खास क्लब में शामिल
अच्छी लगती है, नहीं छोडूंगा तुझे : मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर खौलता तेल डाला
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने बंद किया एयर स्पेस, एयर इंडिया और इंडिगो ने उठाया कदम
पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद का हाथ, खुलासे में सामने आई बड़ी बात
कमरे में घुसी मधुमक्खी: क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?
RCB बनाम RR: एक ही गेंद पर दो बार आउट, फिर भी जुरैल डटे रहे! अंपायर को हुई भूल का एहसास