अच्छी लगती है, नहीं छोडूंगा तुझे : मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर खौलता तेल डाला
News Image

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना चरथावल थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के परिवार को पीटा और उन पर खौलता हुआ तेल डाला। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, 20 मार्च, 2025 को मोहल्ला तीरगरान में एक नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी बाइक सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ की।

पीड़िता के अनुसार, मैं गली में खेल रही थी, तभी पीछे से बाइक पर ये लड़के आए और मेरे कंधे पर टक्कर मारते हुए गंदी-गंदी बातें कीं। मैं चिल्लाई, मेरी बहन ने भी देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर लड़की के पिता, भाई और चाचा नीचे आए, लेकिन तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि मोनिश और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला और कहा, तू मुझे अच्छी लगती है। तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद उन्होंने उसका प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची।

जब लड़की के पिता युवकों के घर शिकायत करने गए, तो उन्होंने गंदी-गंदी जातिसूचक गालियां दी और उनके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्‍तान में चाइनीज स्‍क्रैप और डिप्‍टी PM डार का डर... क्‍या है दोनों का कनेक्‍शन?

Story 1

गर्लफ्रेंड को बैठाकर स्टंट करना पड़ा भारी, फिसली KTM, टूटी हड्डी-पसली!

Story 1

बहुत मजे कर रहे हैं... पहलगाम हमले पर महिला पर्यटकों की टिप्पणी से मचा बवाल

Story 1

मोदी के फैसले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का पलायन, आंखों में आंसू लिए बयां किया दर्द

Story 1

इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! दादी का रील अवतार हुआ वायरल

Story 1

शमी ने पहली गेंद पर बनाया रिकॉर्ड, अगली ही गेंद पर कर बैठे अनोखी गलती

Story 1

जडेजा को समझ नहीं आई रहस्यमयी गेंद, हुए बोल्ड, वीडियो वायरल!

Story 1

पहलगाम हमले के आरोपियों पर सेना का प्रहार: एक घर बम से उड़ाया, दूसरा बुलडोजर से ध्वस्त

Story 1

अच्छी लगती है, नहीं छोडूंगा! - मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल

Story 1

पहलगाम हमले पर पूर्व पाक खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, डिप्टी पीएम को लगाई लताड़