अटारी बॉर्डर पर दिखी बदले की आग: रिट्रीट सेरेमनी में ऐतिहासिक बदलाव, गेट बंद, हाथ नहीं मिलाए!
News Image

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने अटारी, हुसैनीवाला और सदकी बॉर्डर को बंद करने का आदेश दिया है।

इन तीनों बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसकी झलक अटारी बॉर्डर पर दिखाई दी। गुरुवार को अटारी बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी बेहद सामान्य रही।

बॉर्डर पर बने गेट नहीं खोले गए। BSF और पाक रेंजर्स ने हाथ तक नहीं मिलाया। राष्ट्रीय ध्वज उतारने की सेरेमनी बिल्कुल शांत माहौल में संपन्न हुई।

आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है जिसके नापाक इरादों ने दोनों देशों के बीच तनाव पैदा कर दिया है।

BSF पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पंजाब स्थित अटारी, हुसैनीवाला और सदकी बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं।

तीनों बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान किए जाने वाले शौर्य प्रदर्शन को सीमित कर दिया गया है। पारंपरिक बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आकार छोटा किया गया है।

अटारी बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को तत्काल बंद कर दिया गया है। पहलगाम में हुए हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भी बॉर्डर पर अपने पाकिस्तानी समकक्षों के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की। न तो अटारी सीमा के द्वार खोले और न ही बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स से हाथ मिलाया।

भारतीय दल के परेड कमांडर भी समारोह के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने के लिए आगे नहीं आए, जबकि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हर शाम अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी होती है, जिसे देखने के लिए दोनों देशों के हजारों लोग पहुंचते हैं।

सेरेमनी के दौरान अटारी-वाघा सीमा पर दोनों देशों के बलों द्वारा सीमा द्वार खोले जाते हैं और पारंपरिक तरीके से हाथ मिलाए जाते हैं। इस दौरान दोनों सेनाओं के द्वारा शौर्य प्रदर्शन भी किया जाता है।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी वर्ष 1959 से दोनों देशों के बीच एक रिवाज रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए हैं।

मोदी सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। अटारी सीमा को बंद कर दिया है। भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के साथ-साथ नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी एकमात्र स्थलीय सीमा, अटारी स्थित एकीकृत चेक पोस्ट को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने की कसम खाई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

PoK खोने का डर! LOC पर पाकिस्तानी सेना का भारी जमावड़ा

Story 1

पहलगाम हमले में देवदूत बने नजाकत, BJP नेता के परिवार की बचाई जान

Story 1

पहलगाम हमले के बीच अरशद नदीम को बुलाने पर नीरज चोपड़ा का दर्द: मुझे दुख होता है कि...

Story 1

पाकिस्तान का कबूलनामा: अमेरिका के लिए किया गंदा काम, देते रहे आतंकवाद को समर्थन

Story 1

स्पीड बोट के पीछे खूंखार भालू, बाल-बाल बची पर्यटकों की जान!

Story 1

शिमला समझौता: पाकिस्तान की धमकी, क्या होगा समझौता तोड़ने से?

Story 1

चलता है थोड़ा बहुत... पहलगाम हमले पर महिला पर्यटक का बयान, सोशल मीडिया पर उबाल

Story 1

सोते हुए कमरे में घुसी मधुमक्खी, क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे?

Story 1

क्या ताशकंद समझौता रद्द करने से भारत को होगा नुकसान?

Story 1

पहलगाम हमले पर जामा मस्जिद से पाक को पैगाम: बंद करो ये कत्लेआम!