पहलगाम में चित्रा त्रिपाठी के साथ बदसलूकी: भीड़ ने घेरा, गोदी मीडिया के नारे लगे
News Image

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रिपोर्टिंग करने गईं पत्रकार चित्रा त्रिपाठी के साथ स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि चित्रा त्रिपाठी स्थानीय महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रही हैं कि वह सिर्फ अपना काम कर रही हैं। लेकिन भीड़ उन्हें वहां रुकने नहीं दे रही थी।

मैं जर्नलिस्ट हूं, लेकिन आप मेरे साथ गाली-गलौच कर रहे हैं - यह बेहद गलत बात है... मारना है तो मार दो, चित्रा त्रिपाठी ने कहा।

इसके बाद, कुछ लोग चित्रा से बात करने लगे, लेकिन पीछे से एक समूह जोर-जोर से गोदी मीडिया हाय-हाय के नारे लगा रहा था। वीडियो में कुछ मुस्लिम युवकों को गुलिस्तां हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाते हुए भी देखा गया। इसके अलावा, कश्मीर से आवाज आई - हिंदू मुस्लिम भाई-भाई भी चिल्लाते हुए लोगों को देखा गया।

असम के मंत्री अशोक सिंघल ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा, चित्रा त्रिपाठी की लगभग लिंचिंग हो गई थी। यही कश्मीर और कश्मीरियत की हकीकत है। आप उन लोगों के साथ शांति वार्ता नहीं कर सकते जिनका अस्तित्व आपके विनाश पर निर्भर करता है।

वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने भी वीडियो को साझा किया और लिखा, 24 घंटे से कम समय में ही नकाब उतर गए! कल हिंदुओं को उनका नाम पूछ कर, उनका धर्म जान कर मार दिया गया। आज श्रीनगर में जो पत्रकार हिंदुओं को निशाना बनाने पर रिपोर्टिंग कर रहे थे उन्हें स्थानीय लोगों ने निशाना बनाया।

उन्होंने चित्रा त्रिपाठी को घेरकर की गई इस तरह की हूटिंग को शर्मनाक बताते हुए नारा लगाने वालों से पूछा कि गुर्दा है तो पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा कर दिखाओ।

इस वीडियो के सामने आने के बाद, एक तरफ जहां लोग चित्रा त्रिपाठी को मजबूत रहने के लिए हौंसला दे रहे हैं, वहीं एक धड़ा ऐसा है जो उन्हें घेरकर प्रताड़ित किए जाने को सही ठहरा रहा है। उनका कहना है कि हर गोदी मीडिया के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

इन लोगों का कहना है कि गोदी मीडिया ये क्यों दिखा रहा है कि इस्लामी आतंकियों ने हिंदुओं को निशाना बना दिया, जबकि हकीकत यही है कि यह बातें खुद चश्मदीदों और पीड़ितों ने बताई हैं। पीड़ितों ने खुद कहा है कि आतंकी आए, नाम पूछा, पैंट उतरवाकर खतना देखा और हिंदू निकलने पर लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। बावजूद इसके यह धड़ा इस हमले को ऐसे दिखाने पर जुटा है जैसे इसमें सारी गलती मीडिया की है कि वह क्यों इस्लामी कट्टरपंथियों का चेहरा उजागर कर रही हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कांस्टेबल का शर्मनाक कृत्य: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Story 1

जिसने मारा उसका सिर चाहिए : शहीद विनय नरवाल की बहन का आक्रोश, मुख्यमंत्री सैनी ने दिया न्याय का भरोसा

Story 1

पहलगाम हमला: जब ड्राइवर आदिल बना देवदूत, महाराष्ट्र के परिवार ने कहा थैंक्यू!

Story 1

कलमा न पढ़ने पर गोली मारने की बात किसने बताई?: नेहा सिंह राठौर का विवादित बयान

Story 1

पहलगाम हमला: मुस्लिम देश यूएई का फूटा गुस्सा, आतंकवादियों को दिया कड़ा संदेश

Story 1

पहलगाम हमले पर भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षामंत्री, दी सीधी धमकी

Story 1

ईशान की ईमानदारी पड़ी टीम को भारी, नॉटआउट होकर भी लौटे पवेलियन

Story 1

पहलगाम हमले से आक्रोशित दिशा पाटनी की बहन, महाभारत की मांग!

Story 1

मैं खुल्ला बोल रहा हूं, IPL में खेलूंगा : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का चौंकाने वाला बयान

Story 1

हार्दिक पंड्या की असंवेदनशील हरकत: मौन के दौरान हंसते हुए कैमरे में कैद, वीडियो वायरल