जिसने मारा उसका सिर चाहिए : शहीद विनय नरवाल की बहन का आक्रोश, मुख्यमंत्री सैनी ने दिया न्याय का भरोसा
News Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को छीन लिया। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद विनय नरवाल की बहन सृष्टि का आक्रोश करनाल की सड़कों पर गूंज रहा था। आंसू, गुस्सा और सवालों से भरी सृष्टि की चीख ने हर किसी को झकझोर दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब शहीद के परिवार से मिले, तो सृष्टि फूट-फूट कर रोने लगी। उसने कहा, कोई नहीं आया वहां पर, वो जिंदा था 2 घंटे तक, अगर आर्मी होती तो वो बच सकता था।

सृष्टि ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, आई वॉंट देम टू बी डेड (मैं चाहती हूं वो आतंकी जिंदा न रहे) जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए।

मुख्यमंत्री सैनी ने सृष्टि को भरोसा दिलाया कि वो मरेगा जिसने मारा, न्याय जरूर मिलेगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह हमला मानवता पर हमला है। सरकार दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी कि भविष्य में कोई आतंकवादी ऐसा कुकृत्य करने की सोच भी न सके।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता से मामले को देख रही है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच जारी है। जल्द ही इस कायराना हमले के पीछे छिपे चेहरे सामने लाए जाएंगे और कड़ी सजा दी जाएगी।

कश्मीर में पर्यटकों के भागने की खबरों पर उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि कश्मीर तरक्की करे, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगी। अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डर उन्हें होना चाहिए जो ऐसी कायराना हरकतें करते हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय की पत्नी के साहस की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने गोलियों के बीच अकेले मोर्चा संभाला, वह सराहनीय है। न्याय जरूर मिलेगा, और ऐसा न्याय होगा जो इतिहास में दर्ज होगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोदी को बता देना... आतंकियों ने पति को गोली मारने के बाद पत्नी से क्यों कहा?

Story 1

पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले का बेटी ने किया अंतिम संस्कार, पुणे में शोक की लहर

Story 1

पहलगाम हमले के बाद नौसेना का पराक्रम: मिसाइल दागकर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Story 1

पहलगाम के बाद उधमपुर में मुठभेड़: जवान शहीद, घाटी में 24 घंटे में तीसरा एनकाउंटर

Story 1

पीएसएल में बवाल: इफ्तिखार पर चकिंग का आरोप, बल्लेबाज से भिड़े कप्तान!

Story 1

पहलगाम में दहशत: आगरा की एकता तिवारी का आरोप, आतंकवादी स्केच से मिलता-जुलता है दुर्व्यवहार करने वाला

Story 1

मुझे उनका सिर चाहिए! - शहीद लेफ्टिनेंट नरवाल की बहन की मुख्यमंत्री से चीख

Story 1

पहलगाम हमला: पहली गोली शुभम को ही मारी... धर्म पूछा और गोली मार दी

Story 1

हमले के बीच भारत में फंसी पाकिस्तानी महिला, वीजा के लिए दूतावास पहुंची

Story 1

हाफ़िज़ सईद की भारत को धमकी: पानी रोका तो खून बहेगा