मध्य प्रदेश का गांधी सागर अभयारण्य अब चीतों का नया आशियाना बन गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को दो चीतों, पावक और प्रभास, को अभयारण्य के बाड़े में छोड़ा।
पिंजरा खुलते ही दोनों चीतों ने बाड़े में दौड़ लगाई। इस दृश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, लोगों को पावक और प्रभास के बीच भाईचारा और प्रेम नज़र आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने खुद पावक और प्रभास को बाड़े में छोड़ा। जैसे ही पिंजरा खुला, एक चीता बाहर निकला और उसने दौड़ लगा दी।
लेकिन, वह ज़्यादा दूर नहीं गया और वापस पिंजरे की तरफ देखने लगा, मानो अपने भाई का इंतज़ार कर रहा हो।
कुछ ही देर में मुख्यमंत्री ने दूसरे पिंजरे का गेट खोला। इसमें चीता तुरंत बाहर नहीं आया। पिंजरे को पीछे से धकेलना पड़ा, जिसके बाद प्रभास का भाई पावक बाहर आया और दौड़ लगा दी।
कभी रुकते, फिर पीछे मुड़कर देखते, दूसरा चीता पहले से खड़े चीते प्रभास के पास पहुंचा, और दोनों ने एक दूसरे को ध्यान से देखा। इसके बाद, दोनों ने चहलकदमी शुरू कर दी।
दोनों बाड़े में आगे बढ़े। कभी रुकते, पीछे मुड़कर देखते, फिर आगे बढ़ जाते।
यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्यार सिर्फ इंसानों में ही नहीं होता, जानवरों में भी होता है, और इन चीतों ने यह साबित कर दिया है।
पावक और प्रभास को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था। दोनों नर चीते लगभग 6-6 साल के हैं। उन्हें 18 फरवरी, 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था, और दोनों सगे भाई हैं। पहले उन्हें कूनो नेशनल पार्क में रखा गया था, और अब उन्हें गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित कर दिया गया है।
आज गांधी सागर अभयारण्य में प्रभास और पावक दोनों चीतों को रफ्तार भरते हुए देखकर मन आनंदित है कि हमारे मध्यप्रदेश की धरती जैव विविधता को संवर्धित करने का आदर्श केंद्र बन चुकी है।
— Madhya Pradesh Tourism (@MPTourism) April 21, 2025
यह दृश्य हमारी सरकार द्वारा पारिस्थितिकी संतुलन के प्रयासों की सफलता का प्रतीक भी है, जो मानव,… pic.twitter.com/D34Sew7GzY
अक्षर पटेल ने IPL रोबोट डॉग चंपक से पूछा - गुजराती समझता है?
50 करोड़ के खिलाड़ी , परफॉर्मेंस जीरो! KKR के महंगे सितारे साबित हो रहे खोटे सिक्के
नेशनल हेराल्ड की लूट वाला बैग लेकर JCP बैठक में पहुंची बांसुरी स्वराज, प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब
यूक्रेन का युद्धक्षेत्र डिवाइस बना अमेरिका की पसंद, सेना भी कर रही खरीदारी
PM मोदी से मिलकर गदगद हुए जेडी वेंस, बताया महान नेता, टैरिफ पर क्या हुई डील?
सऊदी अरब में PM मोदी का शाही स्वागत: पाकिस्तान और चीन को क्यों लगेगी मिर्ची?
पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों पर गोलीबारी, एक की मौत
काला रंग और अजीब भाषा: हिंदी की आड़ में नस्लीय टिप्पणी, वीडियो से मचा बवाल
लखनऊ में किसका राज? बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल!
राजस्थान: BJP नेता ने 55 रुपये का टोल देने से किया इनकार, टोलकर्मी अड़ा रहा, वीडियो वायरल