धौलपुर, राजस्थान से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें धौलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाराशर और अन्य भाजपा पदाधिकारी एक टोल प्लाजा पर 55 रुपये का टोल टैक्स देने से इनकार करते हुए दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा पर हुई। वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
वीडियो में टोलकर्मी अलग-अलग सिफारिशों का हवाला देते हुए दिख रहे हैं। लेकिन टोलकर्मी नियमों का हवाला देते हुए टोल चुकाने के लिए अड़े रहे।
भाजपा पदाधिकारी ने किसी को फोन भी लगाया। हालांकि, टोलकर्मी ने बात नहीं मानी और एसपी से बात कराने की बात बोलने लगे।
इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ टोल कर्मियों के नियमों का पालन करने की सराहना कर रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राजू गुर्जर के अनुसार, वीडियो बनाकर गलत तरीके से वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि गाड़ियां निकल रही थीं, अचानक एक गाड़ी को रोका गया। कोई विवाद नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो एक हफ्ते पुराना है जिसे अब वायरल कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी के कुछ पदाधिकारी कार से बसेड़ी से धौलपुर वापस लौट रहे थे। रास्ते में टोल से निकलते समय किसी बात को लेकर गाड़ी को रोका गया। वीडियो में टोलकर्मी बात कर रहे हैं। कार सवार एक कार्यकर्ता ने फोन से किसी की बात कराई, लेकिन टोलकर्मी ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
इस बीच, टोल लेन में दूसरी गाड़ी आने पर टोलकर्मी ने कार को पीछे करने के लिए कहा। कार भाजपा पदाधिकारी मुकेश चला रहे थे, लेकिन घटनाक्रम पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।
*राजस्थान के धौलपुर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धौलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाराशर और अन्य पदाधिकारी एक टोल प्लाजा पर 55 रुपये का टोल टैक्स देने से इनकार करते दिखे #RajasthanNews pic.twitter.com/SvEfqxc20I
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) April 22, 2025
यूक्रेन का युद्धक्षेत्र डिवाइस बना अमेरिका की पसंद, सेना भी कर रही खरीदारी
नीरज चोपड़ा क्लासिक में क्या पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम लेंगे भाग?
बांसुरी स्वराज का नेशनल हेराल्ड लूट वाला बैग: संसद में मचा हड़कंप, इशारा किस ओर?
बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा बनीं मां, अभिनेता पति विष्णु विशाल के घर आई नन्ही परी!
गांधी सागर में दिखा चीतों का याराना: पावक का इंतज़ार करता प्रभास!
IPL 2025: सिर्फ ठुमके नहीं, असली कुत्ते सी ताकत लेकर आया रोबो चम्पक !
क्या आप सुलझा पाएंगे ये गणित की पहेली? शर्मा जी के बच्चे भी हो जाएंगे फेल!
नेशनल हेराल्ड की लूट वाला बैग लेकर वन नेशन, वन इलेक्शन की बैठक में पहुंचीं बांसुरी स्वराज, मचा हड़कंप!
जिसे BCCI ने किया बाहर, वही वापस लाया कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म!
iQOO Z10x 5G की पहली सेल आज: मिलेगा भारी डिस्काउंट!