नेशनल हेराल्ड की लूट वाला बैग लेकर JCP बैठक में पहुंची बांसुरी स्वराज, प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब
News Image

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस को घेरा और कांग्रेसी सांसद प्रियंका गांधी को तीखा जवाब दिया।

वह मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन पर होने वाली जेपीसी की बैठक में नेशनल हेराल्ड की लूट लिखे बैग के साथ पहुंचीं।

बांसुरी का यह कदम, कांग्रेसी सांसद द्वारा फिलिस्तीन लिखे बैग के जवाब में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है।

ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करता है।

बांसुरी ने कहा, सेवा की आड़ में वे सार्वजनिक संस्थानों को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन बनाते हैं। यह बहुत गंभीर मामला है...

उन्होंने आगे कहा कि 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति कोड़ियों के भाव, महज 50 लाख रुपये में यंग इंडिया ने हड़प ली।

यंग इंडिया एक ऐसी कंपनी है, जिसमें 76 प्रतिशत हिस्सेदारी गांधी परिवार की है।

इसीलिए कांग्रेस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जवाबदेह हैं और उन्हें 25 अप्रैल को कोर्ट के समक्ष इसका जवाब देना है।

बांसुरी ने कहा, इसे कहते हैं चोरी और ऊपर से सीना जोरी।

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक फंडिंग का दुरुपयोग कर लोन दिया और 2000 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति हड़प ली।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेसी सांसद प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखे हैंडबैग के साथ संसद पहुंची थीं, जो फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन प्रदर्शित कर रहा था।

इसके अगले दिन प्रियंका बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो लिखे बैग के साथ संसद में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा का विरोध करते हुए पहुंची थीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नतीजे से पहले ही झलक गई थी मुस्कान, UPSC में सुखराम की सफलता!

Story 1

आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, दिखाया सम्मान!

Story 1

55 रुपये का टोल, भाजपा जिलाध्यक्ष का रोल! VIP दादागिरी का वीडियो वायरल

Story 1

लिफ्ट में शर्मनाक हरकत: कपल का वीडियो वायरल, यूजर्स में आक्रोश

Story 1

एक दिन में 5 लीटर दूध और वाशिंग मशीन में लस्सी? धोनी ने खोली अफवाहों की पोल!

Story 1

पहलगाम में दहशत: ये मुस्लिम नहीं हैं शायद... अचानक गोली मार दी, चीखती महिला पर्यटक की रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती

Story 1

सऊदी अरब पहुंचे पीएम मोदी, F-15 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट, जेद्दा में भव्य स्वागत!

Story 1

आईपीएल में फूटा मैच फिक्सिंग का बम! राजस्थान रॉयल्स पर लगे आरोप, मचा बवाल

Story 1

बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा बनीं मां, अभिनेता पति विष्णु विशाल के घर आई नन्ही परी!

Story 1

लिफ्ट में अश्लील हरकतें: कम उम्र के जोड़े का वीडियो वायरल, समाज में आक्रोश