पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ, जिसमें 5 पर्यटकों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।
आतंकियों ने पहले लोगों से उनके नाम पूछे, ताकि यह पता चल सके कि वे मुस्लिम तो नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
एक चश्मदीद महिला पर्यटक ने बताया कि उसके पति को भी आतंकियों ने सिर में गोली मार दी। वह चीख-चीख कर लोगों से मदद मांग रही थी और इधर-उधर भाग रही थी। उसकी कांपती आवाज में दहशत साफ झलक रही थी।
एक अन्य महिला अपने बेटे को बचाने की गुहार लगा रही थी। घटनास्थल पर मातम पसरा हुआ था।
इस हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे पर्यटकों पर एक घृणित कार्य है। हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस घटना को हाल के सालों में नागरिकों पर किया गया सबसे बड़ा हमला बताया है।
मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने अपना जम्मू दौरा रद्द कर दिया और श्रीनगर लौट रहे हैं।
*Heartbreaking Video Shows Family Crying in Grief as Terror Reveals Its Beastly Face In Pahalgam #Pahalgam pic.twitter.com/nn6xR3jvOo
— Republic (@republic) April 22, 2025
KKR का करोड़पति खिलाड़ी बना सिरदर्द, मुश्किल वक्त में दे रहा धोखा!
राष्ट्रपति शासन लगाना है तो केंद्र सरकार पर: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, दिखाया सम्मान!
एक दिन में 5 लीटर दूध और वाशिंग मशीन में लस्सी? धोनी ने खोली अफवाहों की पोल!
क्या आप सुलझा पाएंगे ये गणित की पहेली? शर्मा जी के बच्चे भी हो जाएंगे फेल!
पहलगाम में आतंकी हमला, 20 लोगों की मौत की आशंका: पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला?
PM मोदी के विमान को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में मिली खास सुरक्षा, फाइटर जेट्स ने घेरा!
क्या पोप फ्रांसिस के निधन से पहले रोने लगी थी वर्जिन मैरी की मूर्ति? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पहलगाम हमला: TRF ने ली जिम्मेदारी, कितना खतरनाक है यह संगठन?
मुजफ्फरनगर: हिंदू नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल डाला