पहलगाम के पास बैसरन में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुआ है।
गैर-सरकारी सूत्रों के अनुसार, मृतकों की संख्या 27 तक जा सकती है, जिनमें अधिकतर गैर-स्थानीय पर्यटक शामिल हैं। एक मृतक की पहचान शैलिंदर कल्पिया के रूप में हुई है। घायलों में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के लोग हैं। अभी तक सरकारी तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसे निर्दोष नागरिकों पर कायरतापूर्ण हमला बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अमित शाह क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने और सुरक्षा उपायों की निगरानी के लिए श्रीनगर पहुंच रहे हैं। वे वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत दौरे पर हैं।
यह हमला दोपहर करीब 3 बजे हुआ। आशंका है कि यह फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला है। पुलवामा में सीआरपीएफ के 47 जवान शहीद हुए थे।
जम्मू कश्मीर में हुए नरसंहारों की लंबी सूची है, जिनमें से कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
और भी कई घटनाएं हैं जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई है।
*#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah and J&K LG Manoj Sinha depart for Srinagar in the wake of the Pahalgam terrorist attack on tourists pic.twitter.com/k2VMqAcPbF
— ANI (@ANI) April 22, 2025
अखिलेश की सिंह राजनीति पर भाजपा का हमला, पूछा - क्या मुलायम सिंह भी ठाकुर थे?
पतंजलि: कैसे स्वदेशी विजन भारत के उद्योग में ला रहा है क्रांति?
केएल राहुल का गोयनका को करारा जवाब, LSG छोड़ने का चौंकाने वाला खुलासा!
पहलगाम में आतंकी हमला: 16 पर्यटकों की मौत, गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर रवाना
नवाब चले गए लेकिन नवाबी नहीं गई! सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पीने वाले को पुलिस ने सिखाई याद रखने वाली खातिरदारी
पहलगाम में आतंक: मुस्लिम नहीं है बोला, गोली मार दी?
सऊदी अरब में PM मोदी का भव्य स्वागत, जेद्दा में गूंजा ऐ वतन... गाना
IPL 2025: कोहली का फ़ोन देख क्यों खिलखिला उठीं प्रीति जिंटा? फैंस लगा रहे कयास!
सऊदी अरब के आसमान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, लड़ाकू विमानों ने दी सुरक्षा
सऊदी अरब के आसमान में मोदी के विमान को फाइटर जेट ने घेरा, जानिये क्या है माजरा!