मुजफ्फरनगर: हिंदू नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल डाला
News Image

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने लड़की के परिवार के सदस्यों पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।

मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2025 को मोहल्ला तीरगरान में रहने वाली एक दलित नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी बाइक पर सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

लड़की ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पहले उसे कंधे पर टक्कर मारी और फिर अश्लील बातें की। जब लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया, तो उसके परिवार वाले भी वहां आ गए। हालांकि, तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की ने पुलिस को बताया कि मोनिश और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला और कहा, तू मुझे अच्छी लगती है, तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट को भी छूने की कोशिश की। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची।

लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर इस हरकत पर आपत्ति जताई, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने परिवार के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पुलिस ने इस मामले में मोनिश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हिंदुओं को नपुंसक बनाने की साजिश! विशेष समुदाय के व्यक्ति का सनसनीखेज खुलासा

Story 1

वेंकटेश अय्यर के विकेट पर शुभमन गिल का आक्रामक जश्न: क्यों दिखा ये अंदाज?

Story 1

PM मोदी की सुरक्षा में मुस्लिम देश ने उतारे लड़ाकू विमान, पाकिस्तान देखता रह गया

Story 1

जेद्दा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, क्राउन प्रिंस सलमान से आज होगी महत्वपूर्ण मुलाकात

Story 1

पहलगाम में आतंकी हमला: नाम-धर्म पूछकर मारी गोली, IB अफसर समेत कई की मौत

Story 1

IMF और विश्व बैंक ने सराहा भारत की विकास क्षमता को

Story 1

पहलगाम में आतंक का साया: पुलिस वर्दी में आए आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, 2 की मौत, कई घायल

Story 1

बवाल चीज है भाई! इधर सोना डालो उधर नोट गिनो, ये है कमाल का ATM

Story 1

पहलगाम में आतंकी हमला: क्या कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है? अमित शाह आज पहुंचेंगे!

Story 1

जेद्दा में मोदी का भव्य स्वागत, गूंजा ऐ वतन... गीत