उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। बारिश का दौर थमने के बाद अब तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप शुरू हो गया है।
मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में आई गिरावट अब लू के कारण फिर से बढ़ने की संभावना है।
आज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने 22, 23 और 24 अप्रैल के लिए भी लू को लेकर चेतावनी जारी की है। इन दिनों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जहीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास के इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में, मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में नजीबाबाद में 35 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 37 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 38.4, बुलन्दशहर में 35 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 36.9 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 36 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 37 अधिकतम तापमान, झांसी में 42.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 41.9 डिग्री सेल्सियस, और लखनऊ में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
*HEAT WAVE BULLETIN DATED 21.04.2025 pic.twitter.com/1HeYyFqQT6
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 21, 2025
सिर पर टोपी, हाथों में माला: पोप फ्रांसिस की लाल ताबूत में पहली तस्वीरें
बंगाल में राष्ट्रपति शासन? पप्पू यादव का BJP पर तीखा हमला, कहा - पिछले दरवाजे से राज करना चाहती है
गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: बंगाल में मुसलमान हिंदू मतदाताओं को धमकाते हैं
अकेले गजेल ने दो गैंडों से लिया पंगा, वीडियो देख दंग रह गए लोग
पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों पर गोलीबारी, एक की मौत
वक्फ विधेयक के खिलाफ दिल्ली में मुस्लिम संगठनों का विशाल प्रदर्शन, क्या बढ़ेगी मोदी-शाह की चिंता?
क्या केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल? जानिए चौथे दिन की कमाई
IPL 2025: GT की धाक, KKR पस्त! पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
अखिलेश यादव का दावा गलत साबित, UP पुलिस का फैक्ट चेक, DGP बोले - जाति देखकर नहीं होती पोस्टिंग
झन्नाटेदार कैच: प्रसिद्ध कृष्णा का अविश्वसनीय रिएक्शन, बल्लेबाज भी रह गए हैरान!