पंजाब से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब के कई नेताओं की जान को खतरा बताया जा रहा है।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के संगठन वारिस पंजाबी दे के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस चैट और कुछ ऑडियो क्लिप में संगठन से जुड़े लोग कई नेताओं को खत्म करने की बात कर रहे हैं।
इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणी अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार से वारिस पंजाबी दे से जुड़े लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने इस पर लिखित में बयान भी जारी किया है।
बिट्टू ने आरोप लगाया है कि ये लोग उनकी और अमित शाह सहित कई नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लीक हुई चैट से इस साजिश का खुलासा हुआ है।
केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने इस साजिश को गंभीरता से लिया है। अमृतपाल के कई सहयोगियों को, जो पहले डिब्रूगढ़ जेल में बंद थे, अब पंजाब स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे साफ होता है कि अमृतपाल ही इस साजिश का मुख्य सूत्रधार है।
बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वे ऐसे आपराधिक तत्वों के प्रति नरमी बरत रहे हैं जो खुद को राजनीतिक कार्यकर्ता बता रहे हैं।
उन्होंने वारिस पंजाब दे जैसे समूहों को चेतावनी दी कि वे पंजाब को उसके अतीत के अंधकारमय दिनों में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार देश विरोधी ताकतों को पंजाब में अस्थिरता फैलाने की अनुमति नहीं देगी।
बिट्टू ने शांति और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने लोगों को अपने परिवार की कुर्बानियों की याद दिलाई और कहा, मेरे दादा जी ने पंजाब में अमन के लिए अपनी जान दी थी। मैं शहीदों के परिवार से हूं और किसी भी उग्रवादी धमकी से नहीं डरता। मैं पंजाब को दोबारा अंधकार की ओर नहीं जाने दूंगा। जिसने भी ये घिनौनी साजिश रची है, उसे सजा जरूर मिलेगी।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के संगठन वारिस पंजाबी दे के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट हुई वायरल।
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) April 21, 2025
जिसमें वारिस पंजाब दे से जुड़े लोग केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, गृहमंत्री अमित शाह, शिरोमणी अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया सहित नेताओं को खत्म करने की बात कर रहे हैं। pic.twitter.com/CtnT3MIZJ4
रोहित, कोहली, बुमराह पर पैसों की बारिश! BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किसे कितनी सैलरी?
मैं तो रो ही दिया भैया के सामने : विराट कोहली से बल्ला मिलने पर भावुक हुए मुशीर खान
रोहित शर्मा बने मेवरिक : कोच जयवर्धने ने दिया नया नाम और चश्मा!
यूपी के थानों में ठाकुरवाद? अखिलेश के आरोपों पर डीजीपी प्रशांत कुमार की सफाई
ओवैसी का हमला: RSS वाले तुम्हें कब्रिस्तान ले जाएंगे, फरिश्ते रब पूछेंगे तो क्या मोदी बोलोगे?
6G का इंतजार करते रहे लोग, इस देश ने 10G नेटवर्क से मचाया तहलका!
पोप फ्रांसिस के बाद कौन? उत्तराधिकारी के चयन की रहस्यमयी प्रक्रिया
अमित शाह सहित कई नेता खतरे में, अमृतपाल के ग्रुप की चैट में हत्या की साजिश!
PR रखो तुम, परफ़ॉर्मेंस मेरी! साई सुदर्शन का धमाका, BCCI को दिखाया दम
राहुल गांधी के बयानों पर उठे सवाल, फडणवीस ने दी नसीहत