केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब के कई नेताओं की जान को खतरा है। वारिस पंजाब दे संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट लीक होने से यह खुलासा हुआ है।
वायरल चैट और ऑडियो क्लिप में संगठन के सदस्य कथित तौर पर अमित शाह, रवनीत सिंह बिट्टू और बिक्रम मजीठिया समेत कई नेताओं की हत्या की योजना बना रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस साजिश पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पंजाब सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी तत्वों को गिरफ्तार किया जाए।
बिट्टू ने बताया कि हत्या की योजना सोशल मीडिया के माध्यम से बनाई गई है, जो अब सार्वजनिक हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार को इस मामले में सतर्क रहने के लिए कहा है।
बिट्टू के अनुसार, इस साजिश के मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह हैं। अमृतपाल के सहयोगियों को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे पता चलता है कि इस नेटवर्क की जड़ें पंजाब में ही फैली हुई हैं।
बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर नरमी बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन पंजाब को फिर से उग्रवाद की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
बिट्टू ने कहा कि उनका परिवार पंजाब की शांति के लिए बलिदान दे चुका है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि पंजाब को फिर से अंधकार की ओर नहीं जाने देंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस साजिश के पीछे जो भी है, उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के संगठन वारिस पंजाबी दे के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट हुई वायरल।
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) April 21, 2025
जिसमें वारिस पंजाब दे से जुड़े लोग केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, गृहमंत्री अमित शाह, शिरोमणी अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया सहित नेताओं को खत्म करने की बात कर रहे हैं। pic.twitter.com/CtnT3MIZJ4
शेर आया सैर करके, बाघिन संग लगा सोने, लोगों ने कहा - ये तो बिल्कुल इंसान!
राहुल गांधी के अमरीका में बयान से मचा बवाल, केंद्रीय मंत्री ने मांगा इस्तीफ़ा
जाट एक्टर रणदीप हुड्डा ने की पीएम मोदी से मुलाकात
चेहरे पर मिर्च, फिर चाकू से हमला: पूर्व डीजीपी की पत्नी का खौफनाक खुलासा
लालू यादव के दिलवा में बसइले बानी... : शादी में गाना बजते ही दूल्हे ने मंच पर लगाए ठुमके!
17 साल का लड़का IPL में छक्के उड़ा रहा था, उसके भाई स्टेडियम में रो रहे थे
शुभमन गिल की तूफानी पारी, शतक से चूके पर सोशल मीडिया पर छाए!
अमित शाह सहित कई नेता खतरे में, अमृतपाल के ग्रुप की चैट में हत्या की साजिश!
कंगाल PCB: गिलेस्पी का सनसनीखेज खुलासा, सैलरी तक नहीं दी!
राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, RCB से मुकाबले से पहले कप्तान संजू सैमसन बाहर!