बोकारो, झारखंड में पुलिस ने एक बड़ी मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी विवेक भी शामिल है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो जिले में हुई। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
यह एंटी-नक्सल ऑपरेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। मुठभेड़ लालपनिया इलाके के लुगु पहाड़ियों में सोमवार सुबह हुई।
झारखंड पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के एक बड़े दल के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबल अभियान के लिए निकले। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों पर फायरिंग की।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ 1 करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई थी। इस मुठभेड़ में विवेक के कई साथियों के भी मारे जाने की सूचना है।
अभी तक जंगल से 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सभी शवों की पहचान की जा रही है।
*Jharkhand | In the Bokaro encounter, Vivek, a maoist with a reward of Rs 1 crore, was also killed during the encounter. A total of 8 bodies of naxals have been recovered so far: DGP Jharkhand pic.twitter.com/1CGdD1iIJh
— ANI (@ANI) April 21, 2025
ईशान और श्रेयस की वापसी! BCCI का टीम इंडिया के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान
सुप्रीम कोर्ट: हमारी आलोचना हो रही, हम कैसे दखल दें?
छावा ने रचा इतिहास: विक्की कौशल की फिल्म ने कमाए 600 करोड़!
निशिकांत दुबे विवाद में कूदे हिमंता सरमा, कांग्रेस पर न्यायपालिका के अपमान का आरोप
दलित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला: महिलाओं को बेदम पीटा, आरोपी साबित अली, साबिर और सगीरूल निशा
निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, बीजेपी ने जारी किया इंदिरा गांधी का पुराना वीडियो
जीत के बाद बदतमीजी! कोहली ने पंजाब के कप्तान से किया ऐसा व्यवहार, देखकर आ जाएगी शर्म
बांग्लादेश में महिला संपत्ति अधिकार पर बवाल: मुल्ला जमात ने बताया इस्लाम विरोधी!
यूपी के 14 जिलों में गरजेगी बिजली , तेज हवाओं का अलर्ट!
Redmi Turbo 4 Pro: 24 अप्रैल को धमाकेदार लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स!