बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की एक रैली में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, लेकिन वहां लोगों से ज्यादा खाली कुर्सियां दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कांग्रेस की जमकर खिल्ली उड़ रही है और भाजपा को हंसने का मौका मिल गया है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जनसभा से भीड़ पूरी तरह से गायब थी। खड़गे सभा को संबोधित कर रहे थे और कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं।
इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है, उन्हें बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
खरगे ने कहा कि मोदी जी और भाजपा नेताओं को लगता है कि अगर हिंदू-मुसलमान की बात करके और जनता को गुमराह करके वोट हासिल किए जा सकते हैं, तो फिर काम करने की क्या जरूरत है?
इसके अलावा, खरगे ने कहा कि देश की एकता के लिए इंदिरा जी और राजीव गांधी जी शहीद हो गए। जवाहरलाल नेहरू जी खुद कई साल जेल में रहे और ऐसे परिवार को नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को डराना चाहते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान देने से भी नहीं कतराए।
*बक्सर की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित कर रहे खरगे, सुनने वाला कोई नहीं।जनसभा में भीड़ नदारद है, खाली कुर्सियां रैली स्थल की बढ़ा रही शोभा। 🤣🤣#BiharPoliticspic.twitter.com/PRXvnwibnh
— 🇮🇳Priya Mishra🇮🇳 🧡🪷🧡 (@Priyaaa_B) April 20, 2025
हमारी फ़ौज से लड़ो, पता चले कितने तगड़े हो! - शाहिद अफरीदी का भारत को फिर धमकी भरा बयान
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, एयरबेस और आतंकी अड्डे ध्वस्त!
MRI मशीन में खैनी बनाते चाचा! वायरल वीडियो देख यूज़र्स बोले - पुराने खिलाड़ी हैं
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आज रात 8 बजे
हमारी सेना जोश में थी: रावलपिंडी-इस्लामाबाद पहुंचने से किसने रोका? - संजय राउत का सवाल
चिंपांजी ने शख्स के हाथ से पिया पानी, फिर अनोखे अंदाज में कहा शुक्रिया
पाकिस्तान कर्ज में खुश, भारत ने मालदीव को दी 420 करोड़ की मदद!
विक्रम मिस्री पर ट्रोलिंग: अखिलेश यादव, सचिन पायलट ने केंद्र से पूछा - आप चुप क्यों?
याचना नहीं, अब रण होगा... : सेना का संदेश, भय बिनु होय न प्रीत
सीजफायर पर भड़के जीडी बख्शी, बोले- हे अर्जुन, युद्ध कर!