हमारी फ़ौज से लड़ो, पता चले कितने तगड़े हो! - शाहिद अफरीदी का भारत को फिर धमकी भरा बयान
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम जारी है, जिसके बाद दोनों देशों ने मध्यस्थता का रास्ता अपनाया है। लेकिन, कुछ पाकिस्तानी नागरिक अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इनमे से एक हैं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, जिन्होंने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है।

अफरीदी का यह बयान भारतीय सेना के खिलाफ है। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान द्वारा पहलगाम में किए गए आतंकी हमले के जवाब में सिंदूर ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तानी जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया, जिनमें कई एयरबेस तबाह हो गए। जिसके परिणामस्वरूप, पाकिस्तान को भारी आर्थिक और भौतिक नुकसान उठाना पड़ा।

इसके बावजूद शाहिद अफरीदी अपने देश की प्रशंसा कर रहे हैं, जो वास्तविकता से परे है। सीजफायर के बाद पाकिस्तान में विक्ट्री रोड शो के दौरान अफरीदी ने कहा, हमने कहा था कि जब हम ऐसा करेंगे तो दुनिया देखेगी। हमारी सेना ने भी यह करके दिखाया है। उन्होंने दिनदहाड़े दिखा दिया है कि हम क्या कर सकते हैं। उन्होंने हमारे नागरिकों को मारा है। हम पर बिना जांच के हमला किया गया। मैं अपने देश की सेना का शुक्रगुजार हूं। हमने भारत के लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन उन्होंने हमारे आम लोगों को निशाना बनाया है। हमारी फौज से लड़ो पता चले कि तुम कितने तगड़े हो। हमें कमजोर बिल्कुल मत समझो, हम कड़ा जवाब दे सकते हैं।

अफरीदी ने आगे कहा, पाकिस्तान की रक्षा अटूट है। मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा पड़ सकता है।

शाहिद अफरीदी का यह बयान जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता। यह कहना गलत है कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया था। भारतीय सेना ने कोई पहला हमला नहीं किया था, बल्कि पाकिस्तानी हमलों का जवाब दिया था। पाकिस्तान की जनता जिस जीत का जश्न मना रही है, उसमें उनके देश के 9 आतंकी ठिकाने और 11 एयरबेस तबाह हो गए थे, जिसका प्रमाण सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

AIMIM नेता ने पाकिस्तान को दिखाया आईना: चोर, चंडाल, धोखेबाज तुम्हारे यहां... पोर्न देखने वाले नंबर वन!

Story 1

पाकिस्तान को UAE से भीख में मिला एयरपोर्ट भारतीय हमले में तबाह

Story 1

श्रीनगर एयरपोर्ट कल क्यों खुलेगा, आज क्यों नहीं?

Story 1

कोहली के संन्यास पर दिग्गज भावुक, गंभीर ने कहा - शेर जैसा जज़्बा...

Story 1

शाहिद अफरीदी की भारत विजय रैली पर पड़ी मार! अपने ही देश में हुई धुनाई का वीडियो वायरल

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने मार गिराए 100 आतंकी, तबाह किए 9 ठिकाने!

Story 1

पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद सेना की हुंकार: पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Story 1

ओवैसी के समर्थन में AIMIM नेता का पाकिस्तान पर करारा हमला, कहा - तुम्हारे यहां तो...

Story 1

ना पाकिस्तान गए, ना पाक टीम से टेस्ट खेला: विराट कोहली का अनोखा करियर!

Story 1

शहीद जवान इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि, बेटे ने कहा - गर्व है