बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मणों के लिए बोले गए अपशब्दों के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।
यह मामला अब तूल पकड़ रहा है और इसकी आंच दक्षिण भारत तक पहुंच गई है।
अब बॉलीवुड के दिग्गज लेखक मनोज मुंतशिर भी अनुराग कश्यप के इस बयान पर भड़क गए हैं।
गुस्से में, मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो पोस्ट किया और अनुराग कश्यप को चेतावनी दी कि तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे।
मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी इसलिए दोनों पर कंट्रोल रखो।
उन्होंने आगे कहा, तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की इंच लैगेसी को भी दूषित कर पाओ। तुमने ये इच्छा जाहिर कर भी दी है तो मैं कुछ तस्वीरें तुम्हारे घर भेजना चाहता हूं। तुम तय करो कि किस किस ब्राह्मण पर तुम्हे अपने शरीर का गंदा फेंकना है।
मनोज मुंतशिर ने आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर तिवारी आजाद, पेशवा बाजीराव, भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, आदिगुरु शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी वाजपेयी, तात्या टोपे, राजगुरू, रामधारी सिंह दिनकर, परमवीर कैप्टर मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्री राम शर्मा आचार्य, भीमसेन जोशी, रानी लक्ष्मीबाई, गोस्वामी तुलसीदास जैसे ब्राह्मणों के नाम गिनाए।
मुंतशिर ने कश्यप को चुनौती दी कि वह इनमें से किसी एक नाम को चुनकर दिखाएं और कहा कि तस्वीर भेजना उनकी जिम्मेदारी है। अगर इतना दम नहीं है तो अपनी बोली हुई बातों पर अटल रहें और एक नाम इस वीडियो के नीचे लिखें।
दरअसल, यह पूरा मामला फिल्म फुले के ट्रेलर रिलीज होने से शुरू हुआ। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जिंदगी की कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म में ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रिबाई फुले के समाज सुधारों और लड़कियों की शिक्षा को लेकर शुरू हुए आंदोलन की कहानी दिखाई जानी है।
कुछ ब्राह्मण समुदायों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अनुराग कश्यप भड़क गए और ब्राह्मणों पर अनुचित भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर पेशाब करने की बात कही।
बॉलीवुड में शुरू हुई यह बहस अब दक्षिण सिनेमा के सितारों तक पहुंच गई है। कमल हासन ने भी इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वे भगवान को नहीं मानते हैं और ब्राह्मण होने के बाद भी उन्होंने 2 शादियां की हैं। हासन ने कहा कि वे राम के नहीं बल्कि पिता दशरथ के रास्ते पर चले हैं।
#AnuragKashyap को मेरी खुली चेतावनी!#Brahmin #BrahminGenes #Hindu #ManojMuntashir #ManojMuntashirShukla pic.twitter.com/4rlJarPdlI
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) April 19, 2025
शतक पूरा होता तो अच्छा होता, लेकिन दो अंक महत्वपूर्ण: जोस बटलर
मूर्शिदाबाद से 2000 KM दूर, जैन समाज का शांतिपूर्ण विरोध: एक मिसाल
पंजाब में ISI समर्थित 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार, भारी गोला-बारूद बरामद
14 साल का तूफान! डेब्यू पर छक्का, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तहलका
वैभव सूर्यवंशी: 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर रचा इतिहास!
उम्र भी ऐतिहासिक, छक्का भी ऐतिहासिक: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर रचा इतिहास
चले जाओ नहीं तो मोबाइल तोड़ दूंगी...! अलीगढ़ में सास ने मीडिया को दी धमकी
आवेश खान ने पलटा खेल, लखनऊ ने राजस्थान को हराया, प्वाइंट टेबल में हुआ बड़ा बदलाव!
धोनी और CSK पर बात होते ही अश्विन ने पैनलिस्ट को टोका, क्या टीम में है अनबन?
क्या सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध भड़का रहा है? निशिकांत दुबे के बयान पर मचा बवाल