जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए और राजस्थान को 181 रनों का लक्ष्य दिया।
इस मैच में संजू सैमसन के बाहर होने के कारण, राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका दिया।
मैदान पर उतरते ही वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनकी उम्र महज 14 साल 23 दिन है।
राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था।
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने पहले ही क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिया है।
रणजी क्रिकेट 2023-24 में भी उन्होंने केवल 12 साल और 284 दिन की उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था। सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले वे पहले खिलाड़ी बने।
उस समय भी वैभव ने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया था। युवराज सिंह ने 15 साल 57 दिन की उम्र में रणजी डेब्यू किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 15 साल 230 दिन में।
सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी:
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। एडन मारक्रम ने 45 गेंद पर 66 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। आयुष पदोनी ने भी 34 गेंद पर 50 रन बनाए। अब्दुल समद ने 10 गेंद पर 30 रन बनाकर लखनऊ के स्कोर को 180 तक पहुंचाया।
*VAIBHAV SURYAVANSHI SMASHED FIRST BALL FOR A SIX ON HIS IPL DEBUT 🤯 pic.twitter.com/otLASYrUyK
— Md Nagori (@Sulemannagori23) April 19, 2025
आखिरी ओवर में फिर रॉयल्स की हार! आवेश खान ने कैसे पलटा मैच?
सोनिया-राहुल पर ED चार्जशीट से भड़के खरगे, वक्फ मुद्दे पर सरकार को घेरा
विकेटकीपर की गलती, गेंदबाज को सजा? वरुण चक्रवर्ती ने उठाए नियम पर सवाल
क्या माया अली बनीं PSL की काव्या मारन? वायरल हुआ वीडियो!
अफगानिस्तान में भूकंप, जम्मू कश्मीर तक कांपी धरती
प्रतिबंध हटाने की मांग और समझौते पर गारंटी: ईरान-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर
संविधान सर्वोच्च, कोई कानून से ऊपर नहीं : पूर्व जज ने निशिकांत दुबे को दी नसीहत
पंत भूले टॉस कॉल करना, दो बार उछाला गया सिक्का!
हार्वर्ड को ट्रंप प्रशासन का अनधिकृत पत्र: रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
खान सर के महात्मा गांधी पर विवादित बोल: 80 साल का बूढ़ा, धक्का दे दो तो मर जाएगा