आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक सिर्फ दो मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे, 10वें स्थान पर है।
हाल ही में रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैनल चर्चा के दौरान CSK और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करने पर पैनलिस्ट को चुप कराते हुए दिख रहे हैं। इस घटना के बाद टीम में मतभेद की चर्चा शुरू हो गई है।
वीडियो में अश्विन दो पैनलिस्ट के साथ आईपीएल पर चर्चा कर रहे हैं। इसी दौरान, एक पैनलिस्ट अश्विन की कप्तानी की तारीफ करते हुए धोनी और CSK का जिक्र करता है। अश्विन तुरंत उसे टोकते हैं और कहते हैं कि उनके चैनल पर धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में कोई बात नहीं होनी चाहिए।
अश्विन के इस व्यवहार पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि CSK का हिस्सा होने के कारण उन्होंने ऐसा किया, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि टीम के खिलाड़ियों के बीच अनबन है।
इस घटना के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अश्विन के यूट्यूब चैनल पर RCB के पूर्व डेटा एनालिस्ट प्रसन्ना अगोरम ने CSK के टीम सिलेक्शन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अफगानी स्पिनर नूर अहमद के चयन पर सवाल उठाया था, जबकि टीम में पहले से ही रवींद्र जडेजा और अश्विन जैसे सीनियर स्पिनर मौजूद थे।
इस पर CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था, मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उनका कोई चैनल है। ये सब बेमतलब की बात है।
अश्विन की हालिया प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि टीम सीजन के दौरान CSK से जुड़ी कोई भी बात खिलाड़ी के चैनल पर नहीं चाहती है।
Finally anna understood 👏 @ashwinravi99 pic.twitter.com/zmkeAgjKbI
— Pranav_77 (@cmon_man_7) April 18, 2025
पाकिस्तान से परमाणु हथियार छीन लेने चाहिए: ओवैसी का तीखा बयान
भारत ने सिरसा में गिराई पाकिस्तानी मिसाइल, वायरल हुआ वीडियो
जंग खत्म! भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता, ट्रम्प ने बताई अंदर की बात
क्या पाकिस्तान ने मार गिराया भारत का S-400? व्योमिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताई सच्चाई; नागरिकों को निशाना बना रहा पड़ोसी देश
डॉक्टर बनना था, पर... हाफिज सईद का कच्चा चिट्ठा: 10 लाख आतंकी पाकिस्तान में!
भारत-पाक तनाव: राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में ग्रीन अलर्ट, डरने की आवश्यकता नहीं
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच टीम इंडिया पर बैन? जानिए सच्चाई!
पाकिस्तान की नापाक कोशिश नाकाम: 26 जगहों पर हवाई घुसपैठ, मुंह की खानी पड़ी!
भारत-पाक तनाव से दुनिया में बढ़ी चिंता, चीन-अमेरिका समेत G-7 देशों ने की शांति की अपील
तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन: ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा - भारत में ज्यादा मुसलमान