प्रेम प्रसंग ने भड़काई आग: सागर में लव जिहाद के आरोप में हिंसा, घरों और दुकानों में तोड़फोड़
News Image

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव भड़क गया। एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ भाग जाने की घटना के बाद लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट की और हिंसा पर उतारू हो गए।

घटना सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम सानौधा की है। जानकारी के अनुसार, एक युवती शुक्रवार रात अपने घर से भाग गई। पता चला है कि युवती का एक विशेष समुदाय के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सुबह जब लड़की के परिवार वालों ने लड़के की तलाश की और पता चला कि वह भी घर से गायब है, तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इलाके में भारी जमावड़ा हो गया।

इसके बाद भीड़ ने कई घरों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया और कुछ घरों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बवाल काफी बढ़ चुका था। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया। आग बुझाने का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि युवती की शुक्रवार को ही शादी होने वाली थी, लेकिन वह युवक के साथ भाग गई।

एसपी, एडिशनल एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव व्याप्त है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

फरार इश्क: बेटी के ससुर से प्यार, समधन सिलेंडर तक ले गई!

Story 1

रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बेंगलुरु में रचा इतिहास!

Story 1

CSK में मुंबई इंडियंस का पुराना हथियार शामिल, क्या धोनी की सेना करेगी पलटवार?

Story 1

IPL 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, ये 3 स्टार खिलाड़ी बुरी तरह हुए फ्लॉप!

Story 1

हार्वर्ड को ट्रंप प्रशासन का अनधिकृत पत्र: रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Story 1

KL राहुल ने कैमरे के सामने केविन पीटरसन को किया ट्रोल, मालदीव जाने पर उड़ाया मज़ाक

Story 1

बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या: भारत का सख्त रुख, यूनुस सरकार को कड़ी चेतावनी!

Story 1

हरिद्वार में नशे में धुत महिला का हंगामा, सड़क पर मचाया उत्पात!

Story 1

कैमरे में कैद लाइव मौत: जिम में वर्कआउट करते व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

Story 1

मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर आक्रोश, सड़क पर उतरा जैन समाज; अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना