मुंबई: विलेपार्ले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा 90 साल पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में जैन समाज ने शनिवार को अहिंसक रैली निकाली।
इस रैली में मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक पराग अलवाणी और जैन समाज के संत शामिल हुए। जैन समुदाय ने बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दुनिया में देश की सहिष्णुता छवि धूमिल की है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भाजपा सरकार के तहत मुंबई में तोड़े गये जैन मंदिर के विरोध में उमड़ा ये जैन समाज, देश में भाजपा सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ उफान पर आया वो क्रोध, रोष और आक्रोश है जिसका ज्वालामुखी बहुत दिनों से सुलग रहा था। आज ये तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी जा रही हैं। भाजपा ने अपनी नकारात्मक राजनीति से हमारे देश की सहिष्णुता की स्वस्थ और स्वच्छ छवि बहुत धूमिल कर दी है।
उन्होंने आगे लिखा, सबसे बड़ा सवाल ये है कि आज़ादी के इतने सालों बाद आख़िर भाजपा के शासन में ही और विशेषकर भाजपा शासित राज्यों में ही ऐसी घटनाएं क्यों घट रही हैं, और जैन समाज कई बार सड़कों पर उतरने के लिए क्यों मजबूर हुआ है।
मंदिर (चैतलया) के ट्रस्टी अनिल शाह ने बताया कि मंदिर को 16 अप्रैल को ढहा दिया गया। उन्होंने दावा किया कि यह संरचना 1960 के दशक की थी और बीएमसी की अनुमति से इसका जीर्णोद्धार कराया गया था। शाह ने यह भी कहा कि ऐसे संरचनाओं को नियमित किया जा सकता है और नियमितीकरण के लिए बीएमसी को प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।
भाजपा सरकार के तहत मुंबई में तोड़े गये जैन मंदिर के विरोध में उमड़ा ये जैन समाज, देश में भाजपा सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ उफान पर आया वो क्रोध, रोष और आक्रोश है जिसका ज्वालामुखी बहुत दिनों से सुलग रहा था।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 19, 2025
आज ये तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी जा रही हैं।… pic.twitter.com/nExrMKoAYu
क्या आप जानते हैं, IPL में किसे आउट कर विराट कोहली ने लिया था अपना पहला विकेट? खुद विराट भी भूले!
मिर्ज़ापुर बालिका स्कूल में सनसनीखेज खुलासा: छात्राएं गर्भवती, प्रेगनेंसी किट और मारपीट का आरोप!
घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख उड़े लोगों के होश!
PSL में अनोखा कारनामा: ओपनिंग बल्लेबाज ने 20 ओवर खेले, बनाए सिर्फ 33 रन!
नशे में धुत महिला का हरिद्वार में उत्पात, सड़क पर मचाया कोहराम
IPL 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, ये 3 स्टार खिलाड़ी बुरी तरह हुए फ्लॉप!
हरिद्वार में नशे में धुत महिला का हंगामा, सड़क पर मचाया उत्पात!
निशिकांत दुबे का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सीमा लांघ रहा, धार्मिक युद्ध भड़काने का जिम्मेदार!
गुजरात उपचुनाव: INDI गठबंधन में दरार, क्या एक और हार तय?
CM योगी का नायक अवतार: बारिश में छाता थाम, सुनी जनता की पुकार, बच्ची को दी टॉफी!