केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो है।
वीडियो का कैप्शन है, नहीं टूटेगा! डिजाइन इन इंडिया, मेड इन इंडिया । इसमें दिख रही एक डिवाइस ने लोगों का ध्यान खींचा है।
इस लगभग 50 सेकंड के वीडियो में मंत्री अश्विनी वैष्णव एक मजबूत टैबलेट जैसी डिवाइस को टेबल पर पटकते हैं। पास खड़ा एक व्यक्ति कहता है, नहीं टूटेगा सर!
मंत्री पूछते हैं, जीप गुजर जाए तो? जवाब मिलता है- तब भी नहीं टूटेगा सर!
इसके बाद वे डिवाइस को ज़मीन पर रख देते हैं और उस पर पहले एक शख्स खड़ा होता है, फिर खुद मंत्री वैष्णव भी चढ़ जाते हैं। डिवाइस पर कोई असर नहीं पड़ता - वह पूरी तरह सलामत रहती है। इस डेमो ने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी है।
वीडियो में दिख रही यह डिवाइस एक सुपर-ड्यूरेबल टैबलेट है, जिसे पूरी तरह भारत में डिज़ाइन और डेवलप किया गया है।
AI टूल्स की मदद से सोशल मीडिया यूज़र्स ने पता लगाया कि इस टैबलेट को VVDN टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया है - एक भारतीय कंपनी जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में अनुभवी है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह डिवाइस मार्केट में कब तक उपलब्ध होगा और किन-किन क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाएगा। क्या यह सैन्य उपयोग के लिए है, या फिर इंडस्ट्रियल और सरकारी संस्थानों के लिए।
अश्विनी वैष्णव ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे एक भारतीय डिज़ाइन किए गए 8-GPU AI सर्वर को दिखा रहे हैं। इसमें भी VVDN टेक्नोलॉजी का ही जिक्र है।
मंत्री ने बताया कि इस तरह के हाई-पावर सर्वर अब भारत में ही डिजाइन और तैयार किए जा रहे हैं - जो देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस वीडियो के ज़रिए अश्विनी वैष्णव ने सिर्फ एक मजबूत टैबलेट नहीं दिखाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत अब मजबूत हार्डवेयर और एडवांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
नहीं टूटेगा!
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 18, 2025
Designed in India, Made in India. pic.twitter.com/Ez6BpVasvJ
IPL 2025: पंजाब की जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, फिसड्डी टीमें भी कर रहीं वापसी!
61 साल के दिलीप घोष ने क्यों रचाई 51 वर्षीय रिंकू मजूमदार से शादी, खुद बताई वजह
मुर्शिदाबाद दंगा पीड़ितों से मिलने के बाद बंगाल के राज्यपाल का बड़ा बयान: पुलिस पर लोगों को रोकने का आरोप, भड़का प्रदर्शन
IPL 2025: RCB की हार में भी हीरो बने टिम डेविड, पंजाब की जीत में मैन ऑफ द मैच गायब!
विराट कोहली: 1 रन बनाकर ट्रोलर्स के निशाने पर!
दलित नाबालिगों पर अत्याचार: करंट लगाकर पिटाई, नाखून तक उखाड़े
गुजरात उपचुनाव: INDI गठबंधन में दरार, क्या एक और हार तय?
भाई ने इलेक्ट्रिक प्लग से बना दी पॉवर विंडो, जुगाड़ देख भौचक्के रह गए लोग
मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर आक्रोश, सड़क पर उतरा जैन समाज; अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
PSL 2025: हसन अली का विवादित सेलिब्रेशन, भारत के खिलाफ मैच की दिलाई याद