राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने NDA का साथ छोड़कर महागठबंधन का दामन थामते हुए कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ महाराष्ट्र जैसा खेला होगा।
पारस ने कहा कि देश में अब केवल दो ही गठबंधन हैं। NDA को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा। छोटे-छोटे दलों को मिलाकर एक बड़ा गठबंधन बनाना होगा क्योंकि बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं। अपने 22 जिलों के भ्रमण के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जनता परिवर्तन चाहती है और दलित वर्ग BJP से खासा नाराज है।
सीएम नीतीश कुमार को लेकर पारस ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सभी ने देखा है कि महाराष्ट्र में BJP ने क्या किया। जिस सहयोगी दल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, समय आने पर उसे किनारे कर दिया और अपना मुख्यमंत्री बना दिया। पारस को पूरा विश्वास है कि BJP नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगी और अगर चुनाव जीत जाती है तो नीतीश को किनारे कर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। बिहार में महाराष्ट्र की पुनरावृत्ति तय है।
पशुपति पारस ने NDA छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई क्योंकि वह दलितों की पार्टी है। उन्होंने अपनी पार्टी को बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर मजबूत करने का संकल्प लिया है।
*#WATCH पटना (बिहार): आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, देश में 2 ही गठबंधन हैं। NDA को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा। सभी छोटे छोटे दलों को मिलाकर एक बड़ा गठबंधन बनाना होगा। बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं। (15.04) pic.twitter.com/jIEZDXfvp2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2025
वायरल वीडियो: पहले बहस, फिर लात-घूंसे, और अंत में... नाली में!
नहीं टूटेगा, मेड इन इंडिया : टैबलेट की मजबूती देख खुश हुए अश्विनी वैष्णव, साझा किया वीडियो
वक्फ कानून के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश: मंगलुरु में आजादी के नारे, हैदराबाद में प्रदर्शन की तैयारी
पाकिस्तान में PSL देखने गए फैन ने स्टेडियम में देखा IPL!
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!
ऋषिकेश में गंगा में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, वीडियो वायरल!
भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास? हाफिज सईद की मौत की अफवाह, पाक में गुपचुप चर्चा
बरेली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, चाय में मिलाई चूहे मारने की दवा
बेटी की सगाई में जमकर नाचे केजरीवाल, पत्नी सुनीता के साथ सामी-सामी पर लगाए ठुमके!
केजरीवाल की बेटी हर्षिता विवाह बंधन में बंधीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाए ठुमके