बरेली में मेरठ जैसी ही एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची। उसने पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दी।
उसी दिन पति का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक के भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
घटना के वक्त संविदा कर्मी का शव कमरे में मिला था। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था। पत्नी लाश के सामने जोर-जोर से रोने लगी, जिसे देखकर पुलिस को भी मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला ही पलट गया।
रेखा नाम की महिला पर अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पति केहर सिंह की हत्या का आरोप है। पुलिस ने रेखा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या करने का आरोप है।
केहर सिंह फतेहगंज पश्चिमी में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और वहीं एक कमरे में अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों के साथ किराए पर रहता था। 13 अप्रैल को पति-पत्नी में विवाद हुआ था।
पत्नी रेखा कमरे के बाहर काम कर रही थी, जबकि केहर सिंह अंदर कमरे में था। कुछ देर बाद रेखा की चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो आस-पास के लोग दौड़े। उन्होंने दरवाजा तोड़कर केहर सिंह को फंदे से लटकता हुआ पाया और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया है और विसरा सुरक्षित रखवाया गया है।
रिपोर्ट के आधार पर मृतक के भाई अशोक ने केहर सिंह की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। अशोक का आरोप है कि रेखा और पिंटू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि रेखा एक निजी मेडिकल कॉलेज के मैस में खाना बनाने का काम करती थी, जहां पिंटू से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। जब केहर सिंह को इसका पता चला तो उसने विरोध किया और रेखा की नौकरी भी छुड़वा दी, लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन रेखा ने केहर सिंह को चूहे मारने की दवा चाय में मिलाकर पिलाई थी। फिलहाल, चार बच्चों की मां रेखा और उसका अविवाहित प्रेमी पिंटू अब जेल की सलाखों के पीछे हैं।
इससे पहले मेरठ में मुस्कान ने अपने पति की हत्या अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी थी और शव को ड्रम में छिपाकर हिमाचल प्रदेश घूमने चली गई थी। मेरठ में ही एक और महिला ने अपने पति की हत्या कर, उसे जहरीले सांप द्वारा काटे जाने के बाद मौत दिखाने की कोशिश की थी।
*थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली पुलिस द्वारा थाना फतेहगंज पश्चिमी पर पंजीकृत मु0अ0स0 153/25 धारा 103(1) व 3/5 बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।#UPPolice https://t.co/pIy6SfKmqP pic.twitter.com/kZRZUOVMSH
— Bareilly Police (@bareillypolice) April 18, 2025
KL राहुल ने कैमरे के सामने केविन पीटरसन को किया ट्रोल, मालदीव जाने पर उड़ाया मज़ाक
रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बेंगलुरु में रचा इतिहास!
शादी में दोस्तों ने दिया नीला ड्रम, दूल्हा हुआ शर्मिंदा, दुल्हन की उड़ी हंसी
कार की छत पर स्टंट: वीडियो वायरल होने पर पुलिस की गिरफ्त में, बने मुर्गा
बिहार में फिर मौसम का कहर! 12 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
अनवर शेख ने त्यागा इस्लाम, बने राधेश्याम: हिंदू धर्म की भव्यता से प्रभावित
हे भगवान! पहिया टूटा, आग लगी, रनवे पर मौत का तांडव!
ट्रंप का MS-13 वाला ट्वीट: डेमोक्रेट्स में मची खलबली, क्या है पूरा मामला?
बुर्के में शराब! बिहार में महिला की निंजा टेक्निक का पर्दाफाश
इजरायली बमबारी में गाजा की महिला पत्रकार और उसके परिवार की दर्दनाक मौत