जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच पर BCCI का कड़ा एक्शन, लगा जुर्माना!
News Image

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक सुपर ओवर में जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के बाद टीम के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर बीसीसीआई ने कड़ा एक्शन लिया है।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान मुनाफ पटेल की चौथे अंपायर के साथ बहस हो गई। इस बहस का खामियाजा मुनाफ पटेल को भुगतना पड़ा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मुनाफ पटेल पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही, उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

बीसीसीआई ने बताया कि मुनाफ पटेल ने धारा 2.20 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है। यह धारा खेल भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है। मैच रेफरी का फैसला लेवल 1 के अपराध के लिए अंतिम होता है, जिसे मुनाफ पटेल ने स्वीकार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मैच के दौरान मुनाफ पटेल एक खिलाड़ी को मैदान पर संदेश देने के लिए भेजना चाहते थे, लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद यह विवाद हुआ। उनकी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

मैच की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज की।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अलीगढ़: शादी से पहले दामाद संग फरार सास थाने के चक्कर क्यों? पुलिस जांच में जुटी

Story 1

पीएम एसी योजना: क्या सरकार मुफ्त में दे रही है 5-स्टार एसी? जानें सच्चाई

Story 1

हरिद्वार में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा: चलती स्कूटी पर ज़बरदस्ती बैठी, कारों को भी रोका!

Story 1

RCB vs PBKS: बारिश ने डाला खलल, टॉस में देरी से फैंस हुए बेहाल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!

Story 1

मेड इन इंडिया टैबलेट पर खुद चढ़े मंत्री अश्विनी वैष्णव, बोले - नहीं टूटेगा!

Story 1

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता आज लेंगी सात फेरे, IITian हैं दूल्हा!

Story 1

रोड एक्सीडेंट: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ITR बना मुआवजे का आधार, 1 करोड़ का आदेश

Story 1

बेंगलुरु में फिर बारिश! RCB vs PBKS मैच पर संकट के बादल

Story 1

बर्दाश्त नहीं... : संजू सैमसन के साथ मतभेद पर राहुल द्रविड़ का करारा जवाब

Story 1

धोनी का मास्टरस्ट्रोक: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज को CSK में एंट्री!