हम हिन्दुओं से बिल्कुल अलग : पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत और हिंदुओं पर फिर साधा निशाना
News Image

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत और हिंदुओं को निशाना बनाया है। ओवरसीज पाकिस्तानियों के एक जलसे के दौरान उन्होंने मौलानाओं की तरह तकरीर की।

उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं से बिल्कुल अलग हैं। पाकिस्तान कलमे की बुनियाद पर बना है। उनका यह बयान हिंदू धर्म के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। जलसे के दौरान मुनीर ने इकबाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कश्मीर और बलूचिस्तान पर भी बात की और विदेशों में काम कर रहे पाकिस्तानियों को वफादारी का पाठ पढ़ाने की कोशिश की।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 13 से 16 अप्रैल के बीच ओवरसीज पाकिस्तानियों का पहला सालाना जलसा हुआ। इस कार्यक्रम में पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर भी शामिल हुए, जहां उन्होंने जलसे को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहे।

पाक सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर अहमद शाह ने जलसे को संबोधित करते हुए भारत के दुखद बंटवारे का भी जिक्र किया। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को जरूर सुनाएं, जिससे वे पाकिस्तान की कहानी को न भूलें। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत को एक बार फिर जाहिर किया।

असीम मुनीर ने कहा, हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम जीवन के हर मुमकिन पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। हमारे धर्म, हमारे रीति-रिवाज, हमारी परंपराएं, हमारे विचार, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग-अलग हैं। यहीं से दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई। हम दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं।

पाक सेना प्रमुख ने कहा कि, इसी दो कौमी नजरिये को ध्यान में रखकर हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, लगातार संघर्ष किया इस मुल्क को बनाया। इस मुल्क के लिए कुर्बानियां दीं।

जनरल असीम मुनीर ने विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानियों को लेकर कहा कि, जिस तरह आप अपने मुल्क के लिए योगदान दे रहे हैं, पैसे भेजकर, अलग-अलग तरह से निवेश कर रहे हैं, इससे ये पता चलता है कि आप अपने मुल्क से कितनी मोहब्बत करते हैं। उन्होंने कहा कि, जो ओवरसीज हैं वो एक अलग तहजीब में रहते हैं, लेकिन आप ये कभी मत भूलिए कि आप एक सुपीरियर आइडियोलॉजी से ताल्लुक रखते हैं।

असीम मुनीर ने भावुक अंदाज में कहा कि, मेरे भाई-बहन, बेटे-बेटियों मेहरबानी करके पाकिस्तान की इस कहानी को कभी मत भूलना। इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों को जरूर बताना। जिससे वह पाकिस्तान के साथ अपने जुड़ाव को महसूस कर सकें। यह कभी कमजोर न हो, चाहें यह तीसरी पीढ़ी हो, चौथी पीढ़ी हो या फिर पांचवीं पीढ़ी। वे जानें कि पाकिस्तान उनके लिए क्या है।

पाक सेना प्रमुख ने कहा कि, पाकिस्तान कलमे की बुनियाद पर बना है। आजतक इंसानियत के इतिहास में सिर्फ दो रियासतें हैं जो कलमे की बुनियाद पर बनी हैं। पहली रियासत-ए-तैयबा, जिसे आज मदीना कहा जाता है। दूसरी रियासत वो जिसे उसके 1300 साल के बाद अल्लाह ने आपकी (पाकिस्तान) बनाई है, कलमे की बुनियाद के ऊपर।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सेल्फी लेने की दीवानगी: नदी में फिसला पर्यटक, बाल-बाल बची जान!

Story 1

हिन्दू मृतकों को ठीक से अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं, आतंकी के जनाजे में 2 लाख की भीड़

Story 1

शाहरुख खान के एयरपोर्ट वीडियो से उठा बवाल, क्या भारत में VIP कल्चर हद से ज़्यादा?

Story 1

पुष्पा 2 की धुन पर थिरके केजरीवाल, बेटी की सगाई में दिखा पारिवारिक उल्लास

Story 1

RCB कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!

Story 1

अलीगढ़: ज़िद के आगे पुलिस भी झुकी, सास ने दामाद के साथ रहने का लिया फैसला!

Story 1

वक्फ कानून के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश: मंगलुरु में आजादी के नारे, हैदराबाद में प्रदर्शन की तैयारी

Story 1

हारी RCB, फिर भी टिम डेविड बने मैन ऑफ द मैच ! जानिए ये अनोखा करिश्मा कैसे हुआ

Story 1

मैं बेहद सुंदर हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया गया : नाबालिग छात्र से संबंध रखने वाली शिक्षिका का दावा

Story 1

पाकिस्तान टीम के कारण भारत को बड़ा नुकसान, अब इस देश में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2025 का कुछ भाग!