पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, जिन्हें मुल्ला जनरल के नाम से भी जाना जाता है, ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हर तरह से हिंदुओं से अलग हैं।
जनरल मुनीर ने कहा कि उनके पूर्वजों ने यह महसूस किया था कि जीवन के हर पहलू में हिंदू उनसे भिन्न हैं। उनके धर्म अलग हैं, रीति-रिवाज अलग हैं, परंपराएं अलग हैं, विचार अलग हैं, और महत्वाकांक्षाएं भी अलग हैं। इसी भिन्नता ने दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी। उन्होंने जोर देकर कहा, हम दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं।
मुनीर ने विभाजन की दुखद कहानी को याद करते हुए कहा कि पाकिस्तान की कहानी को बच्चों को बताना जरूरी है ताकि वे इसे कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने इसी दो कौमी नजरिये को ध्यान में रखते हुए संघर्ष किया, कुर्बानियां दीं और इस देश का निर्माण किया।
भावुक अंदाज में मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की इस कहानी को कभी नहीं भूलना चाहिए और इसे आने वाली पीढ़ियों को बताना चाहिए ताकि पाकिस्तान के साथ उनका जुड़ाव हमेशा मजबूत रहे। वे यह जान सकें कि पाकिस्तान उनके लिए क्या है, चाहे वे तीसरी पीढ़ी हों, चौथी पीढ़ी हों या फिर पांचवीं पीढ़ी।
उन्होंने दावा किया कि मानवता के इतिहास में सिर्फ दो रियासतें ऐसी हैं जो कलमे की बुनियाद पर बनी हैं। पहली रियासत तैयबा थी, जिसे आज मदीना कहा जाता है। और दूसरी रियासत अल्लाह ने 1300 साल बाद पाकिस्तान के रूप में बनाई है, जो कि कलमे की बुनियाद पर टिकी है।
अपने भाषण के अंत में, मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की शिरगर्द नस बताया और गाजा में इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जताया।
यह कार्यक्रम इस्लामाबाद में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के कई बड़े नेता शामिल थे।
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर , कहा- हम हिंदुओं से एकदम अलग, हमारी नींव कलमे पर रखी गई#PakistanArmy #AsimMunir #viralvideo pic.twitter.com/9kUhqc3SHn
— Lallu Ram (@lalluram_news) April 17, 2025
घातक घिबली: मासूम कार्टून कैसे बने बंगाल में नफरत के हथियार
क्या टिम डेविड ने RCB को बचाया? पंजाब के खिलाफ शर्मनाक हार से बचाया!
दिल्ली: मुस्तफाबाद में इमारत ढही, 4 की मौत, कई दबे!
वक्फ कानून: पांच साल की मेहनत का नतीजा, पीएम मोदी ने बोहरा समाज को बताई सच्चाई
क्रूर अध्यापिका ने 5 वर्षीय बच्ची को पीटा, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम
नंगे पांव महिलाओं को देख पसीजा पवन कल्याण का दिल, गांव वालों के लिए किया खास काम!
छक्कों के बादशाह की CSK में एंट्री! धोनी को मिला नया ब्रह्मास्त्र
पाकिस्तान टीम के कारण भारत को बड़ा नुकसान, अब इस देश में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2025 का कुछ भाग!
ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे : क्या मर्यादा लांघ रहा है शीर्ष न्यायालय?
आधी रात को लड़की का धावा, प्रेमी के होश उड़े, OYO की मोहब्बत का खुलासा!