आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
अभिनेता अराकू और डुम्ब्रीगुडा के दो दिवसीय दौरे पर पेडापडू गांव पहुंचे। गांव का दौरा करते समय उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला, पंगी मिथु, सहित कई महिलाओं के पांव में चप्पल नहीं थी।
इस बात से पवन कल्याण बहुत दुखी हुए। उन्होंने तुरंत गांव में रहने वाले लोगों की संख्या के बारे में पूछताछ की और लगभग 350 लोगों के लिए जूते और चप्पलों का इंतजाम करवाया। गांव वालों को जूते-चप्पलें दान करने के बाद लोग उनकी खूब वाहवाही कर रहे हैं।
एक ट्विटर पेज ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिलाओं के पैर में चप्पलें देखी जा सकती हैं। कैप्शन में लिखा है, हमारे लिए यह एक छोटी सी बात हो सकती है, लेकिन उनके लिए यह अवर्णनीय खुशी लेकर आती है।
पवन कल्याण न केवल राजनीति में सक्रिय हैं, बल्कि जल्द ही उनकी नई फिल्म भी रिलीज होने वाली है। वे हरि हर वीरा मल्लू में नजर आएंगे। यह मुगल साम्राज्य पर आधारित एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म डकैत वीरा मल्लू के जीवन पर आधारित है, जिसे कृष जगरलामुडी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी ने संगीत दिया है। फिल्म में बॉबी देओल नकारात्मक भूमिका में हैं। अन्य कलाकारों में निधि अग्रवाल, नोरा फतेही, विक्रमजीत विर्क, नरगिस फाखरी, जिशु सेनगुप्ता, दलीप ताहिल, सचिन खेडेकर आदि शामिल हैं।
మన దృష్టిలో ఇది చిన్న విషయం కావచ్చు కానీ వారికి చెప్పలేని ఆనందం 🥰🥰🥰#PawanKalyanAneNenu #AdaviThalliBaata #PawanKalyan pic.twitter.com/gaGsfAWwkm
— Rajesh Yarramsetti JSP (@RRajeshJSP2024) April 18, 2025
क्या नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी कांग्रेस में हैं? मिला यह जवाब
हिंदुस्तान पर हमने एक हजार साल राज किया : पाकिस्तानी सांसद का भड़काऊ बयान
गन्ना किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 2025-26 के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित!
पहलगाम हमले के आतंकियों को कीमत चुकानी होगी: राहुल गांधी
20 सेकंड की रील के लिए जिंदगी दांव पर! युवाओं की बेवकूफी पर फूटा लोगों का गुस्सा
लॉक्ड, लोडेड और रेडी : सरकार के फैसले से पहले भारतीय सेना का नया वीडियो जारी
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के सामने क्या हैं विकल्प?
टैरिफ युद्ध के बीच ट्रंप का यू-टर्न: बोले- ‘शायद भविष्य में चीन के साथ मिलकर काम करेंगे’
रंगीले दादू का कारनामा: 28 बीवियों के सामने रचाई 37वीं शादी!
आधार से जुड़े तीन सवाल, जिनके जवाब आपको पता होने ही चाहिए