देश में नियंत्रण रेखा (LOC) से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज है। दिल्ली में आज बड़े फैसले का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने आज CCS समेत 4 बैठकें कीं। जल्द ही भारत सरकार अपना निर्णय सुनाएगी।
इस बीच, भारत सरकार के फैसले से पहले भारतीय सेना ने एक नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में भारतीय सेना के जांबाज जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो जारी करते हुए कहा गया है, लॉक्ड, लोडेड और हमेशा तैयार। दुश्मन कहीं नहीं छुप सकते, हम उन्हें खोज निकालेंगे। सेना का संदेश बिलकुल स्पष्ट है कि किसी भी ऑपरेशन के लिए आर्मी तैयार है, बस आखिरी आदेश का इंतजार है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लेकर समुद्र तक भारतीय सेना एक्शन में है। इस बीच भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।
भारतीय नौसेना ने कहा है कि न तो कोई दुश्मन उसकी रेंज से दूर है और न ही कोई मिशन। इंडियन नेवी ने ये भी कहा है कि कोई भी समंदर इतना विशाल नहीं है। साफ है कि इंडियन नेवी का ये मैसेज पाकिस्तान के लिए है। इस सन्देश के साथ इंडियन नेवी ने अपने जंगी बेड़े का नया वीडियो भी जारी किया है। यह पोस्ट न केवल नौसेना की समुद्री ताकत को दर्शाता है, बल्कि पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच एक मजबूत संदेश भी देता है।
उधर, पाकिस्तान की टेंशन बढ़ती जा रही है। इस्लामाबाद में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत 24 घंटे के अंदर उस पर हमला कर सकता है। भारत के संभावित हमले से बौखलाया पाकिस्तान सरहद पर अंधाधुन फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना का जबरदस्त पलटवार जारी है, जिसके कारण पाकिस्तानी फौजी पोस्ट छोड़कर भाग रहे हैं।
*Locked. Loaded. Ready—Always#IndianArmy #NationFirst #StrikeDeepStrikeHard #DecisiveAction #Relentless #MissionReady #BattleReady@adgpi@easterncomd@IAF_MCC@HQ_IDS_India@indiannavy@GovernorSikkim@PIBGangtok@Sikkimgovt@BengalGovernor@prodefgau@SpokespersonMoD pic.twitter.com/StWWmuBZtd
— Trishakticorps_IA (@trishakticorps) April 30, 2025
KKR का फ्लॉप स्टार! 23.75 करोड़ का चूना, टीम मैनेजमेंट परेशान
चारधाम यात्रा प्रारंभ: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ कब खुलेंगे
लड़की को इम्प्रेस करने गया, पैंट खुली, चारों के सामने हुआ पोपट !
अंपायर ने दिया आउट! फिर भी गेंदबाजी टीम ने लिया रिव्यू, IPL मैच में हुआ गजब
पीएम मोदी के गायब पोस्टर पर कांग्रेस में घमासान, आलाकमान का अल्टीमेटम!
कुत्ते को आया गुस्सा, बुला ली पूरी गैंग, फिर शख्स के साथ जो हुआ, देखकर रह जाएंगे दंग!
क्या पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना करेगी बड़ी कार्रवाई? पाकिस्तानी मंत्री ने किया चौंकाने वाला दावा
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल!
जूनागढ़ में बुलडोजर एक्शन: 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त
पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्रशंसक ने भेजा हानिया आमिर को खास तोहफा, वीडियो वायरल!