उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के साथ रिश्ते को तार-तार कर दिया। एक कलयुगी बेटे ने बड़ी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी बेटे ने यह घिनौना कृत्य इसलिए किया क्योंकि उसकी मां उसके प्रेम विवाह के खिलाफ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरी इलाके में प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थीं। 10 दिन पहले प्रमिला जल गई थीं, जिसका इलाज वह अपनी बेटी के पास नारायणपुर में करवा रही थीं।
राजा सिंह पास के ही गांव में खेती-किसानी का काम करता था। उसी गांव की लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजा उस लड़की से शादी करना चाहता था। बेटे की खुशी के लिए प्रमिला सिंह भी इस प्रेम विवाह के लिए मान गई थीं।
लेकिन मामला तब बिगड़ा जब लड़की ने शादी के लिए एक बड़ी शर्त रखी। लड़की और उसके घर वालों ने शर्त रखी थी कि जब तक राजा अपनी मां का मकान अपने नाम नहीं करा लेता, तब तक यह शादी नहीं होगी।
प्रमिला सिंह ने यह शर्त मानने से इनकार कर दिया और इस शादी का विरोध करने लगीं। राजा ने अपनी मां को लड़की की यह शर्त मानने के लिए मनाया और दबाव डाला, लेकिन प्रमिला नहीं मानी और राजा को भी इस शादी करने से मना कर दिया।
बुधवार को गुस्से में राजा ने कमरे में सो रही अपनी मां पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। प्रमिला की चीख-पुकार सुनकर उसकी बेटी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि मां खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी हुई हैं। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी मिलते ही डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी महेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
*कानपुर में आज राजा सिंह ने अपनी मां प्रमिला सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी।
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) April 16, 2025
राजा लव मैरिज करना था, मां को वह लड़की पसंद नहीं थी। इसलिए इसने अपनी मां को ही मार दिया।
सोचिए किस हिसाब का समाज बन गया है। pic.twitter.com/ejXvorzLGF
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR-2 जारी: क्या बदला, किसे मिलेगा फायदा?
काव्या मारन का वायरल रिएक्शन: दिल्ली के बल्लेबाजों की कन्फ्यूजन पर दिया ऐसा जवाब!
भारत-पाक तनाव: ईरान कैसे करेगा अपने हितों की रक्षा?
पाकिस्तान में पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से की जबरदस्ती, विरोध करने पर युवक पर चलाई गोली
भारत के हमले से पहले कांपी पाकिस्तान की धरती, आया जोरदार भूकंप
हूती हमले के जवाब में इजरायल का पलटवार, हुदैदाह पर भीषण एयरस्ट्राइक
सीमा तनाव के बीच सुधांशु त्रिवेदी की चिंता: पाकिस्तान एक मामले में भारत से मजबूत
इजरायल का यमन पर भीषण हमला, आसमान हुआ बारूद से लाल!
पीएमओ में हलचल: राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से मुलाकात!
ससुर से हलाला, महीनों तक संबंध, फिर शौहर की माँ बनी मुस्लिम महिला!