पाक सेना प्रमुख मुनीर का विवादित बयान: हर पहलू में हिंदुओं से अलग थे इसलिए बना पाकिस्तान
News Image

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के एक बयान ने विवादों को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान का निर्माण इसलिए हुआ क्योंकि उनके पूर्वज जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग थे।

जनरल मुनीर ने यह बयान इस्लामाबाद में आयोजित ओवरसीज पाकिस्तानियों के पहले सम्मेलन में 16 अप्रैल, 2025 को दिया। यह सम्मेलन 13 अप्रैल से शुरू हुआ था।

मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को जरूर बताएं, ताकि वे इसे भूल न जाएं।

उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने सोचा कि जीवन के हर पहलू में हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, महत्वाकांक्षाएं और विचार अलग हैं।

मुनीर ने आगे कहा कि इसी विचार से दो राष्ट्र के सिद्धांत की नींव पड़ी। हम एक नहीं दो राष्ट्र हैं। इसी कौमी नजरिए को ध्यान में रखकर हमारे पूर्वजों ने लगातार संघर्ष किया और कुर्बानियां देते हुए इस मुल्क (पाकिस्तान) को बनाया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना पहले कांग्रेस में ही थे। बाद में, उन्होंने भारत के मुसलमानों के लिए अलग पाकिस्तान की मांग उठाई।

जिन्ना ने 1946 में डायरेक्ट एक्शन डे का ऐलान किया, जिसके परिणामस्वरूप कोलकाता, नोआखाली और कुछ अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ।

इसके बाद, कांग्रेस और महात्मा गांधी ने भी मन मारकर भारत के विभाजन की जिन्ना की मांग को मान लिया, और 14 अगस्त 1947 को अविभाजित भारत के मुस्लिम बहुल इलाकों को मिलाकर पाकिस्तान का जन्म हुआ।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में खुला एशिया का सबसे चौड़ा 6 लेन केबल पुल, 12 जिलों की दूरी होगी कम!

Story 1

OTT पर एक्शन का धमाका: ये 4 फिल्में मचाएंगी धमाल!

Story 1

शाहरुख खान के एयरपोर्ट वीडियो से उठा बवाल, क्या भारत में VIP कल्चर हद से ज़्यादा?

Story 1

पुलिस कांस्टेबल कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; अश्लील वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Story 1

वहां भगदड़ मचने वाली है... : बीजेपी के महागठबंधन में टूट वाले बयान पर आरजेडी का पलटवार

Story 1

पाकिस्तान में PSL देखने गए फैन ने स्टेडियम में देखा IPL!

Story 1

सीएसके में एक और झटका: चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री!

Story 1

बर्दाश्त नहीं... : संजू सैमसन के साथ मतभेद पर राहुल द्रविड़ का करारा जवाब

Story 1

CSK में शामिल हुआ बेबी एबी , धोनी का मास्टरस्ट्रोक!

Story 1

नंगे पैर महिला को देख भावुक हुए डिप्टी CM, पूरे गांव के लिए भेजे जूते-चप्पल