बिहार में ढांचागत विकास को गति, गंगा पर बना अद्वितीय पुल।
बेगूसराय के सिमरिया और पटना के औंटा को जोड़ेगा ये पुल, 1161 करोड़ रुपये की लागत आई।
लगभग 8.2 किलोमीटर लंबा और 6 लेन चौड़ा ये पुल राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ कम करेगा और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
1.865 किलोमीटर लंबे मुख्य पुल की कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है। इसमें सिमरिया और औंटा की तरफ अप्रोच रोड भी शामिल है।
सुरक्षा के लिए पुल पर भरपूर लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे निगरानी की जा सकेगी।
नई तकनीक से निर्मित इस पुल की चौड़ाई 34 मीटर है, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। पूरे पुल का भार केबल पर टिका होगा।
दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़ी 3-3 लेन की सड़कें हैं। पैदल और साइकिल सवारों के लिए 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया गया है।
औंटा से हाथीदह और सिमरिया बिंदटोली से राजेंद्र पुल स्टेशन के पास NH-31 तक रेल ओवर पुल (ROB), 6 वेकल अंडर पुल (VUP) और 2 रेल अंडर पुल (RUB) का निर्माण हुआ है।
इस पुल से उत्तरी बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी और दक्षिणी बिहार के लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, नवादा, गया और पश्चिमी बिहार के पटना, आरा और बक्सर के बीच की दूरी कम हो जाएगी।
*माँ गँगा के आँचल में अब विकास की एक और भव्य कहानी!
— Namami Gange (@cleanganganmcg) April 14, 2025
8.2 किमी लंबा और 6 लेन चौड़ा यह औंटा-सिमरिया गँगा पुल जिससे राजेन्द्र सेतु का बोझ होगा हल्का और औद्योगिक आवाजाही को मिलेगी नई उड़ान।
यह सिर्फ एक पुल नहीं, गँगा मैया की लहरों पर बसा बिहार के उज्ज्वल भविष्य का सपना है।… pic.twitter.com/zeHIMPdin4
पत्नी ने सांप पर डाला हत्या का इल्ज़ाम, प्रेम कहानी का हुआ सनसनीखेज़ खुलासा!
वायरल तस्वीर: क्या अब्दुल बंगाल पुलिस के जबड़े का नाप ले रहा है ? जानिए सच्चाई
डेविड के अर्धशतक के बावजूद पंजाब के गेंदबाजों ने बेंगलुरु को 95 रन पर रोका
IPL 2025: हेजलवुड का धमाका, पर्पल कैप लिस्ट में सीधे नंबर 2 पर!
तलवारें लहराईं, अखिलेश का हमला: मुझे गोली मारने की धमकी देने वाला सीधा आदमी, सरकार का हाथ!
IPL 2025: RCB को झटका, टॉप-3 से बाहर! पंजाब किंग्स की छलांग
मुस्तफाबाद में इमारत का मलबा: रात 2:39, 17 सेकंड में तबाही, 4 की मौत
CM योगी का नायक अवतार: बारिश में छाता थाम, सुनी जनता की पुकार, बच्ची को दी टॉफी!
बीच सड़क पर नेपाली लड़कियों का घमासान युद्ध, एक नाले में गिरी!
IPL 2025: RCB की हार में भी हीरो बने टिम डेविड, पंजाब की जीत में मैन ऑफ द मैच गायब!