रीतलाल यादव समेत 3 विधायकों को वांटेड बता BJP ने घेरा RJD, सियासी घमासान तेज!
News Image

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी ने राजद के तीन विधायकों को फरार बताते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।

बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव की तस्वीरों वाला एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में इन विधायकों को फरार बताया गया है और दावा किया गया है कि पुलिस को इनकी तलाश है। पोस्टर पर लिखा है, अगर RJD के हाथ आई सत्ता इस बार तो न जाने क्या होगा बिहार का हाल। बीजेपी ने इस पोस्ट के साथ सवाल किया है कि भ्रष्टाचारियों को सत्ता में लाना है या बिहार को सुरक्षित बनाना है।

गौरतलब है कि हाल ही में राजद विधायक रीतलाल यादव के पटना स्थित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 10 लाख रुपये कैश, चेक, पेन ड्राइव और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए थे। एक बिल्डर ने रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि, छापेमारी के दौरान विधायक आवास पर नहीं मिले थे। रीतलाल यादव ने इस छापेमारी को राजनीतिक द्वेषपूर्ण बताया था।

उधर, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से विधायक शंभू नाथ यादव पर साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा था। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को धक्का दिया और उनके सिर पर साड़ी से मारा था, जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी।

मोतिहारी में कल्याणपुर विधानसभा से राजद विधायक मनोज कुमार यादव के खिलाफ भी कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नाजायज मजमा लगाने जैसे गंभीर आरोप हैं। विधायक पर NH पर बने अवैध कट को बंद करने का विरोध करने का आरोप है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने थामा CSK का हाथ, क्या बदलेगी चेन्नई की तस्वीर?

Story 1

नशे में राइफल लेकर सड़क पर लड़खड़ाता सिपाही, पुलिस महकमे में हड़कंप!

Story 1

FIR के बाद जाट के मेकर्स ने मांगी माफी, फिल्म से हटा विवादित सीन

Story 1

रोहित शर्मा के तीन छक्के! क्या धीमी शुरुआत के बाद अब करेंगे धमाका?

Story 1

30 सेकंड में सूखा चिन्नास्वामी, पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी जग हंसाई

Story 1

मुर्शिदाबाद दंगा पीड़ितों से मिलने के बाद बंगाल के राज्यपाल का बड़ा बयान: पुलिस पर लोगों को रोकने का आरोप, भड़का प्रदर्शन

Story 1

ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे : क्या मर्यादा लांघ रहा है शीर्ष न्यायालय?

Story 1

केसरी चैप्टर 2 : कोर्ट रूम में अक्षय कुमार का धमाका, दर्शकों ने कहा - एक खिलाड़ी सब पर भारी!

Story 1

बीच सड़क पर चाय पीना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया सबक!

Story 1

सीलमपुर में किशोर की हत्या: क्या यह हिन्दू-मुस्लिम मामला है? विधायक ने दिया बयान